गलियों का विकास जेब से कराने के दावे को लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेसी नेता पंकज किरपाल को भेजा कारण बताओ नोटिस।

by
सोशल नेटवर्किंग साइट पर किया था दावा।
गढ़शंकर – उप मंडल मजिस्ट्रेट कम रिटर्निंग अधिकारी गढ़शंकर एसडीएम हरबंस सिंह ने वार्ड नं 8 में चुनाव लड़ रही उम्मीदवार के पति गौरव हांडा की शिकायत पर उसी वार्ड में विरोधी उम्मीदवार भावना किरपाल के पति एडवोकेट पकंज किरपाल को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि गौरव हांडा ने पंकज किरपाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर दो फ़ोटो उपलोड की है जिसमें वह वार्ड नं 8 के विकास को अपने जेब से रुपए खर्च करने का दावा किया है जबकि वह सामान नगर परिषद गढ़शंकर का था। उन्होंने अपने नोटिस में कहा है कि उनका यह दावा वार्ड नं 8 के वोटरों को अपने हक्क में वोट डालने के लिए प्रभावित करने वाला है जो कि गैरकानूनी है इस लिए वह 16 फरवरी को एसडीएम कार्यालय में पेश होकर स्पष्टीकरण दे।पत्र में चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने एसडीएम कार्यालय में पेश नहीं हुए तो उनके विरुद्ध चुनाव आयोग के नियमों अनुसार करवाई की जाएगी। यहां यह बताना जरूरी है कि पंकज किरपाल कांग्रेसी नेता है और वह कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं।
हमने किसी नियमों का कोई उलंघन नही किया….पंकज किरपाल।
 पंकज किरपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के किसी भी नियम की उलंघन नही किया। उन्होंने कहा कि जो फ़ोटो उन्होंने फेसबुक पर डाली थी वह 4 दिसंबर की है और उस समय कोई कोड ऑफ कंडक्ट नही जारी लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में अपना जवाब एसडीएम कार्यालय को भेज देंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की आर्थिक मंदहाली के चलते उद्योग विभाग, गमाडा तथा अन्य विभागों के विकास कार्य होंगे ठप : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब में आर्थिक मंदहाली की स्थिति इतनी विगड़ चुकी हैं कि पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

सीईपी अधीन  साइंस अध्यापकों का सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 27 सितंबर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में मंजीत सिंह स्कूल प्रभारी के सहयोग से सीईपी प्रोजेक्ट तहत ब्लॉक  गढ़शंकर-2 के विज्ञान शिक्षकों के लिए...
article-image
पंजाब

पंजाब …आठ जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट : 10 दिनों तक रहेगी ठिठुरन

चंडीगढ़ : पंजाब में शीतलहर का प्रकोप लगातार तेज़ होता जा रहा है। बता दें कि दिसंबर की शुरुआत से ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है और अब हालात...
article-image
पंजाब

10 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, रोहित गुप्ता होंगे लुधियाना के ADC

पंजाब की मान सरकार ने 10 PCS अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए ट्रांसफर कर दिया है। जिनकी नीचे दी गई सूची निम्न है। Share     
Translate »
error: Content is protected !!