होशियारपुर नगर निगम के 50 वार्डों सहित जिले के 142 वार्डों के लिए 17 फरवरी को सुबह 9 बजे शुरु होगी गिनती

by

वोटों की गिनती के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर ने लिया प्रबंधों का जायजा
गिनती वाले स्थानों पर सख्त सुरक्षा प्रबंध: एस.एस.पी
जे. आर. पालीटेक्नीक कालेज सहित 10 स्थानों पर होगी गिनती
होशियारपुर, 15 फरवरी: नगर निगम होशियारपुर के 50 वार्डों सहित कुल 142 वार्डों के लिए 17 फरवरी को सुबह 9 बजे से शुरु होने वाली वोटों की गिनती के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आज तैयारियों व प्रबंधों का जायजा लेते हुए यह प्रक्रिया सुचारु ढंग से मुकम्मल करने की हिदायत की।
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में सिविल व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने निर्देश दिए कि होशियारपुर सहित बाकी 9 स्थानों पर वोटों की गिनती को लेकर जरुरी प्रबंध समय पर मुकम्मल किए जाएं ताकि यह कार्य शांतिपूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने बताया कि होशियारपुर के 50 वार्डों के लिए स्थानीय जे. आर. पालीटेक्नीक कालेज में स्ट्रांग रुम बनाए गए हैं व गिनती भी पालीटेक्नीक कालेज में ही होगी, जहां इन वार्डों के 5 रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंन बताया कि इसी तरह नगर कौंसिल दसूहा के 15 वार्डों के लिए गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल दसूहा, टांडा के 15 वार्डों के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(लडक़े) टांडा व मुकेरियां के 15 वार्डों के लिए एस.पी.एन. कालेज मुकेरियां में वोटों की गिनती होगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नगर कौंसिल गढ़दीवाला के 11 वार्डों के लिए खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला, गढ़शंकर के 13 वार्डों के लिए बी.ए.एम. खालसा कालेज गढ़शंकर, हरियाना के 11 वार्डों के लिए जी.जी.डी.एस.डी कालेज हरियाना व शाम चौरासी के 9 वार्डों के लिए गुरु नानक कालेज फार वुमैन में वोटों की गिनती करवाई जाएगी। नगर पंचायत माहिलपुर के 2 वार्डों के लिए स. बलदेव सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल(लडक़े) माहिलपुर व नगर पंचायत तलवाड़ा के एक वार्ड के लिए शाह नहर हैड वक्र्स(डी) तलवाड़ा में वोटों की गिनती होगी। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह, एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू, एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, एस.डी.एम दसूहा रणदीप सिंह हीर, एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार, एस.डी.एम. गढ़शंकर हरबंस सिंह, डी.एस.पी.(एच) गुरप्रीत सिंह गिल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
वोटों की गिनती को लेकर सुरक्षा प्रबंधों संबंधी एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जिले के सभी स्ट्रांग रुमों के बाहर जरुरी पुलिस फोर्स इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में तैनात की गई है, जिसकी निगरानी डी.एस.पी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। उन्होंन बताया कि गिनती वाले स्थानों पर डबल गारद तैनात की गई है व 17 फरवरी गिनती वाले दिन के लिए सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त यकीनी बनाए जा रहे हैं।
इस दौरान उप मंडर मैजिस्ट्रेट होशियारपुर अमित महाजन ने जिला राजस्व अधिकारी अमन पाल सिंह, नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह व सुरक्षा कर्मचारियों सहित स्थानीय जे.आर. पालीटेक्नीक कालेज में पहुंच कर प्रबंधों का जायजा लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस से नवजोत कौर सिद्धू निष्कासित : राहुल गांधी पर ‘पप्पू’ वाली टिप्पणी के बाद पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू  को पार्टी से निष्कासित कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IGMC शिमला में मरीज को पीटने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरुला की सेवाएं समाप्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुए झगड़े के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। निदेशालय...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब सरकार जब तक FIR नहीं करती, शुभकरण का अंतिम संस्कार नहीं होगा : किसान नेता पंधेर

चंडीगढ़, 23 फरवरी (भाषा) फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा पुलिस की पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका : अरदास की प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए

नंगल  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।...
Translate »
error: Content is protected !!