अधिकारियों से कहा गाँवों में से हटाए जाएँ अवैध कब्ज़ेः डिप्टी कमिश्नर

by

 किसानों को फ़सलीय विभिन्नता के अंतर्गत मक्का का क्षेत्रफल बढ़ाने की अपील

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्री सन्दीप हंस ने आज मासिक बैठक दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गाँवों में से अवैध कब्ज़े हटाए जाएँ। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि कई गाँवों में पंचायती ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े किये हुए हैं, इसलिए इस सम्बन्धी तुरंत कार्रवाई करते हुए इन अवैध कब्ज़ों को हटाने के लिए गंभीरता दिखाई जाये। मीटिंग में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री सन्दीप कुमार और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) श्री सन्दीप सिंह भी उपस्थित थे।

                डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों के मुखियों से कार्यों का जायज़ा लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार की स्कीमों को और भी सुचारू ढंग से लागू किया जाये, जिससे कोई भी योग्य लाभार्थी इन स्कीमों से वंचित न रह सके। राजस्व अफसरों की मीटिंग करते हुए उन्होंने जहाँ रिकवरियों पर ज़ोर दिया, वहीं पेंडिंग कोर्ट मामलों को भी जल्द हल करने के निर्देश दिए।

               कृषि विभाग की मीटिंग के दौरान श्री सन्दीप हंस ने विभिन्न स्कीमों का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को फ़सलीय विभिन्नता अपनाने के लिए भी अधिक से अधिक जागरूक किया जाये, जिससे किसान वैकल्पिक खेती करके अपनी आर्थिक स्थिति को और मज़बूत कर सकें। उन्होंने किसानों को भी अपील की कि फ़सलीय विभिन्नता के अंतर्गत खरीफ सीजन दौरान अधिक से अधिक क्षेत्रफल मक्का अधीन लाया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों को फ़सलीय चक्र में से निकल कर वैकल्पिक खेती करके खेती को लाभप्रद धंधा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान धान अधीन क्षेत्रफल घटाकर खरीफ के मक्का अधीन क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए मक्का का बीज कृषि विभाग से सब्सिडी पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से मई माह में मक्का का बीज मुहैया करवाया जायेगा, जिसके लिए पास के कृषि कार्यालय के साथ संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले साल 52,600 हेक्टेयर क्षेत्रफल खरीफ की फसल मक्का अधीन था और इस बार 2022 के खरीफ सीजन दौरान कृषि विभाग अनुसार 55,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल माना गया है। उन्होंने किसानों को गेहूँ के अवशेष न जलाने की अपील करते हुए कहा कि वातावरण की शुद्धता और ज़मीन की उपजाऊ शक्ति बरकरार रखने के लिए फसलों के अवशेष को ज़मीन में ही दबाया जाये।

     मीटिंग दौरान डिप्टी कमिश्नर ने और भी विभिन्न स्कीमों का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिव राज सिंह बल, एस.डी.एम. दसूहा श्री रणदीप सिंह हीर, एस.डी.एम. मुकेरियाँ श्री कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम. गढ़शंकर श्री अरविन्द कुमार और ज़िला राजस्व अधिकारी श्री अमनपाल सिंह के अलावा और भी अलग-अलग विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा की NRI लड़की का परिवार ने गे-युवक से करवा दी शादी : पत्नी करीब आई तो खुला राज- पुलिस ने जांच के बाद उक्त युवक, उसकी मां और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का किया केस दर्ज

जालंधर :  जालंधर में एक परिवार ने झूठ बोलकर एक गे युवक से कनाडा में रह रही एनआरआई लड़की से शादी करवा दी। इसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने जांच के बाद उक्त युवक, उसकी...
article-image
पंजाब

पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर : पंचायत विभाग ने कहा सभी डीसी को पत्र लिखकर सरपंचों के आरक्षण का काम पूरा करने

चंड़ीगढ़ : पंजाब में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने सभी डीसी को पत्र लिखकर सरपंचों के आरक्षण का काम पूरा करने को कहा है। पत्र में...
article-image
पंजाब

420 के मुकदमे का फरार आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 10 दिसंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 2017 में दर्ज 420 के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

कांग्रेस ने दिल्ली में ‘शराब घोटाला’, ‘दिल्ली जल बोर्ड घोटाला’ और ‘दिल्ली स्वास्थ्य घोटाला’ की व्यापक जांच सुनिश्चित करने की बात कर दी घोषणा पत्र में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में आने पर वह ‘मजबूत लोकपाल’ विधेयक लाएगी। उसने यह वादा भी...
Translate »
error: Content is protected !!