गांधी परिवार द्वारा किए गए घोटाले को अपराध नहीं मानती कांग्रेस : देश के सामने झूठ बोलने से बेहतर है न्यायालय के सामने पक्ष रखे कांग्रेस : जयराम ठाकुर

by
कांग्रेस और उसके नेताओं ने हमेशा बाबा साहेब और संविधान का अपमान किया,  जयराम ठाकुर ने रोपवे के माध्यम से जाकर मां बगलामुखी का दर्शन किया
एएम नाथ। मंडी :  मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता देश भर में घूम-घूम कर नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार का बचाव कर रहे हैं जो बहुत शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। देश भर में घूम–घूम कर नेशनल हेराल्ड के पक्ष में गांधी परिवार का समर्थन करने की बजाय कांग्रेस के नेताओं को न्यायालय के सामने पक्ष रखना चाहिए। न्यायालय के सामने अपना पक्ष रखने की बजाय कांग्रेस के नेता देश भर में जांच एजेंसियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
न्यायालय द्वारा इस पूरे प्रकरण में गांधी परिवार को कोई राहत नहीं दी गई है। जिसका संदेश साफ है कि जांच एजेंसी द्वारा घोटाले के पुख्ता सबूत न्यायालय को सौंपे गए हैं। देश भर में नेशनल हेराल्ड की दो हजार करोड़ की प्रॉपर्टीज को मात्र 50 लख रुपए में खरीद लिया जाना कांग्रेस की नजर में यदि घोटाला नहीं है तो उन्हें अपने घोटाले की परिभाषा को परिवर्तित करना चाहिए।
May be an image of 11 people and textजयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कानून से ऊपर मानते हैं। उनकी नजर में गांधी परिवार द्वारा किया गया कोई भी घोटाला भ्रष्टाचार नहीं है। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की यही स्थिति है पहले घोटाला करो और बाद में उसके पक्ष में खड़े होकर जांच एजेंसी, सरकार और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करो। जांच एजेंसी को दबाव में लेने के लिए उनके कार्यालय का घेराव करो, उनके अधिकारियों पर अनर्गल टिप्पणी करो। कांग्रेस के नेताओं को देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए और गांधी नेहरू परिवार द्वारा किए गए घोटालों को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं को देश भर में घूम-घूम कर माहौल बनाने की बजाय देश की न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। यह देश संविधान से चलेगा कांग्रेस द्वारा बनाए गए नियमों से नहीं।
May be an image of 4 people and people studying
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने दलितों, महिलाओं और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई और समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के सिद्धांतों को समाज में स्थापित करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान ही किया और सत्ता हासिल करने के लिए संविधान का दुरुपयोग किया। कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान, विचार के साथ-साथ उनकी राजनीतिक विरासत और पार्थिव देह तक को भी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस के द्वेष के कारण ही बाबा साहब का अंतिम संस्कार भी दिल्ली में नहीं होने पाया। आज मोदी सरकार बाबा साहेब के सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। बाबासाहेब की स्मृतियों को सहेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंच तीर्थ की स्थापना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी और सांसद सुरेश कश्यप, विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर के साथ मंडी जिला के पदाधिकारियों और कार्यताओं के के साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
जयराम ठाकुर ने रोपवे के माध्यम से आज सराज के अंतर्गत बगलामुखी माता मंदिर पहुंचकर माता रानी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी और अन्य साथियों के साथ रोपवे में बैठकर खूबसूरत वादियों को देखा। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले देखे गए रोपवे का सपना केंद्र सरकार के।सहयोग की वजह से अब साकार हुआ है।निश्चित रूप से इस सुविधा से प्रदेश की जनता एवं पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली चलने से पहले लिखे 12 पेज, 8 करोड़ की ठगी और मानसिक प्रताड़ना: Ex IPS अमर चहल की खुदकुशी की कोशिश का सच

पटियाला : पटियाला में एक सनसनीखेज घटना हुई। पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटनास्थल से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जो सपने में भी नहीं सोचा जा सकता था वह 11 साल में मोदी ने कर दिखाया : जय राम ठाकुर

11 वीं से चौथी अर्थ व्यवस्था मोदी सरकार की मेहनत और नेतृत्व कुशलता का परिणाम साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री को बधाई, देशवासियों को शुभकामनाएं एएम नाथ। मंडी  : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डल्ला के 2 मुख्य शूटर गिरफ्तार : 4 टारगेट किलिंग की कोशिशों को टाला

गुरप्रीत सिंह हरी नौ की हत्या में शामिल होने के कारण आतंकवादी अर्श डल्ला के दो मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने कम से कम चार संभावित टारगेट किलिंग की कोशिशों को...
Translate »
error: Content is protected !!