जिला में हुआ पोषण पखवाडा का समापन : खण्ड स्तरीय और वृत्त स्तर पर लगाई गयी पोषण व्यंजनों की प्रदर्शनी 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण पखवाडा का समापन किया गया। जिसके अंतर्गत समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा पोषण व्यंजनों की प्रदर्शनी, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण के माध्यम से कुपोषण के प्रति की जानकारी के माध्यम से लाभार्थियों को जागरूक किया गया।
 जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाडा 2025 का आयोजन 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक किया गया। जिस दौरान महिला एवं बाल विकास हिमाचल प्रदेश द्वारा निर्धारित गतिविधियों को अन्य विभागों के सहयोग से सम्पूर्ण किया गया। इसमें मुख्यता ग्रामीण विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग आयुष विभाग और शिक्षा विभाग का मुख्य सहयोग रहा। पोषण पखवाडे के दौरान की जाने बाली सभी गतिविधियों को जनांदोलन Daishboard में अंकित किया गया। उन्होंने बताया की इस तरह के कार्यक्रमों में समस्त नागरिको की भागीदारी से कुपोषण के खात्मे का व्यापक सन्देश मिलता है और एक स्वस्थ समाज में उचित वातावरण बनता है।
विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने बताया कि पोषण पखवाडा 2025 में बच्चे के जीवन के सुनहरे 1000 दिनों के महत्व तथा संतुलित आहार का प्रयोग और बच्चों में बढ़ रहे मोटापा के निदान का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक चम्बा ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ पोषण पखवाडा के दौरान महिलाओं के प्रति विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इसके साथ भरमौर में कुलेठ पंचायत में प्रधान राधा देवी, बीडीओ ऑफिस से संजय और स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अनिल तथा बाल विकास परियोजना चुवाड़ी के सौजन्य से कार्यालय में पोषण पखवाड़ा के समापन समारोह के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वृत पर्यवेक्षक श्रीमती सावित्री देवी व किरन बैरी ने खानपान का विषेश ध्यान रखने को लेकर प्रकाश डाला।
पर्यवेक्षक श्रीमती इंद्रा देवी व कुमारी मीनाक्षी ठाकुर ने बच्चों के सुनहरे 1000 दिनों तथा गर्भावस्था के दौरान संतुलित खानपान और देखभाल के बारे विस्तार से बताया। इसके बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाडी धर्मवीर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार से बताया व पोषण पखवाड़ा के सफल बनाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके साथ पोषाहार से संबधित प्रदर्शनी भी लगाई गई इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी चुवाडी श्रीमती आरती, खंड समन्वयक पोषण अभियान विकास शर्मा, कार्यालय स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे जिला चम्बा में वृत्त सुपरवाइजर सीमा देवी ने ओब्ड़ी आंगनबाडी केंद्र में स्थानीय पोषक आहार की व्यंजनों की प्रदर्शनी की साथ साथ पोषक गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर प्रगति का लिया जायजा, विभागाध्यक्षों संग बैठक जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर, मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश एएम नाथ। चंबा (पांगी) : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चंबा में वन आवरण से ढका है 2453 वर्ग किलोमीटर किलोमीटर क्षेत्र : वन संसाधनों के लिहाज से चंबा वन वृत्त समृद्ध एवं पोषित-अभिलाष दामोदरन,

एएम नाथ। चंबा 11 जुलाई  :   पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन के कारण देश और दुनिया में लगातार बढ़ रहा तापमान 21वीं शताब्दी की प्रमुख चुनौती है जिसकी रोकथाम के लिए जल, जंगल और जमीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर : धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत का दूसरे दिन भी हुआ आयोजन

11 मामलों की सुनवाई, 4 निपटाए, 3 पुलिस को भेजे एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा वीरवार को दूसरे दिन भी मण्डलीय आयुक्त कार्यालय धर्मशाला में जिला स्तर पर विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान 25 फरवरी को

सोलन :  सोलन ज़िला के चार विकास खण्डों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन 8, 9 व 12 फरवरी,...
Translate »
error: Content is protected !!