गांवों के सर्वपक्षीय के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी

by

ब्लॉक नवांशहर की पंचायतों के करोड़ 2.15 रुपए के ग्रांटों के काम शुरू करवाए

नवांशहर, 21 जनवरी: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों को शहरों वाली सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु दिन-रात काम कर रही है और गांवों के सर्वपक्षीय विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। यह प्रगटावा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने विधायक नवांशहर अंगद सिंह, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में नवांशहर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों की पंचायतों में विकास कार्यों हेतु 2.15 करोड़ रुपए की ग्रांटों के काम शुरू करवाने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर गांव में पार्क, सड़कें, गलियां, नालियां, गंदे पानी की निकासी, जल सप्लाई, स्ट्रीट लाइटें और अन्य विकास कार्यों हेतु दिल खोलकर ग्रांटे दी जा रही हैं, ताकि गांवों का सर्वपक्षीय विकास करते हुए उनमें शहरों के बराबर सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के विकास हेतु वचनबद्ध है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत दिलावरपुर में 9.21 लाख, करियाम में 40.89 लाख रुपए, काहमा में 56.48 लाख रुपए, नोरा में 58.25 लाख रुपए, सोना में 30.68 लाख रूपए और शहापुर में 19.89 लाख रुपए की ग्रांटों से काम शुरू करवाए। उन्होंने हिदायत दी कि विकास कार्यों हेतु जारी की गई ग्रांटों का प्रयोग सही तरीके से किया जाए और इनके प्रयोग का सर्टिफिकेट जल्द भेजा जाए ताकि और ग्रांटों का प्रबंध किया जा सके। इस दौरान विधायक अंगद सैनी ने सांसद तिवारी का धन्यवाद किया, जिनके द्वारा लगातार हलके के विकास में योगदान डाला जा रहा है इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरपर्सन हरमेश कौर, बीडीपीओ राजेश चड्ढा, ब्लॉक समिति सदस्य जोगिंदर सिंह, जिला महिला कांग्रेस प्रधान तजिंदर कौर, सरपंच हरविंदर सिंह सिद्धू, जरनैल सिंह नंबरदार, पंचायत सचिव मुख्त्यार सिंह, सरपंच हरविंदर सिंह संघा, सरपंच दिलबाग सिंह, डॉ कमलजीत लाल, सतनाम सिंह खामा और संबंधित गांवों के गणमान्य व गांव वासी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन बरामद : लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

अमृतसर, 02 जुलाई :  अमृतसर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ खेमकरन के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया...
पंजाब

सब्जी विक्रेता को घायल कर दस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटा।

माहिलपुर – गढ़शंकर के गांव कूकड़ा से माहिलपुर सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर बेचने वाले सब्जी विक्रेता को बाइक सवार तीन नकाबपोश लूटेरों ने सैला खुर्द के पास घायल कर दस हजार रुपये व...
article-image
पंजाब , समाचार

9 तस्कर ग्रिफ्तार, 22 किलोग्राम अफीम बरामद : पुलिस ने की सप्लाई लाइन ब्रेक – दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 5 विदेशी संगठन और 6 कस्टम अधिकारी नामजद

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 22 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के तनिश गुप्ता ने जेईई एडवांस 2025 में देशभर में 964वां रैंक हासिल कर ज़िले का बढ़ाया मान

सोशल मीडिया से दूरी और अनुशासन बना तनिश की सफलता की कुंजी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :होशियारपुर के तनिश गुप्ता ने जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 964वां रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का...
Translate »
error: Content is protected !!