गांवों रुड़की खास और गढ़ी मट्टो के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान : सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं

by

गढ़शंकर : 10 जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रुड़की खास और गढ़ी जट्टा (मट्टो) में जनसभाओं को संबोधित किया गया। जिन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका हल करने का आश्वासन दिया।
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करना उनकी जिम्मेदारी है, जिसके चलते जनसभाओं के जरिए वह स्थानीय निवासियों से मिलते है, ताकि उनकी परेशानियों को जाना जा सके। सांसद ने कहा कि हलके के विकास हेतु उनकी ओर से लगातार ग्रांट जारी की जा रही है। इसी के तहत अलग-अलग गांवों में बीते समय के दौरान विभिन्न विकास कार्यों हेतु फंड जारी किए गए हैं, ताकि लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा सके। सांसद तिवारी ने कहा कि वह विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं और हल्के का सर्वपक्षीय विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
इस दौरान उन्होंने दोनों गांवों के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया। जहां अन्य के अलावा, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पंजाब कांग्रेस सचिव पंकज कृपाल, गुरमीत सिंह सरपंच, सुरजीत सिंह पूर्व सरपंच, करनैल सिंह लंबड़दार, जसवंत सिंह, लोंगिया साहब, काला जी, कश्मीर सिंह, गुरदीप कौर पूर्व सरपंच, सुरजीत सिंह पूर्व सरपंच, जुझार सिंह, दविंदर कौर सरपंच, परमजीत सिंह, रिपन दत्त, महेंद्र पाल ठेकेदार, गुरप्रीत सिंह, निर्मल लाल, विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा साहेब अम्बेडकर का अपमान करोड़ों आदिवासियों का अपमान है – संत सरवन दास, संत सतविंदर हीरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत सरवन दास सलेमटावरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि धर्म साधु समाज, संत सतविंदर हीरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आदि धर्म मिशन (रजि.), भारत ने कहा कि विदेश में बैठकर भारत देश की...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर में गणतंत्र दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 27 जनवरी: डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीपी बेदी और प्रिंसिपल डॉ. कंवल इंदर कौर के कुशल नेतृत्व में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज अध्यक्ष वी.पी. बेदी ने फहराया। विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया एलिमेंट्री स्कूल, फेस-3 बी1 में लगी नई टाइलों का उदघाटन

जगह कच्ची होने के चलते छात्रों व स्टाफ को करना पड़ता था भारी दिक्कतों का सामना मोहाली, 17 जनवरी: शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी स्कूलों में सुधार की दिशा में श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब , समाचार

जिले में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने समीक्षा की : समूह विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक, विकास कार्यों की हर महीने होगी समीक्षा

योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश होशियारपुर, 27 नवंबर: जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं की प्रगति की समीक्षा के...
Translate »
error: Content is protected !!