*गांव और गरीब के विकास के लिये सरकार वचनबद्ध -कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल : यादविंद्र गोमा*

by
एएम नाथ। जयसिंहपुर, 7 अप्रैल :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने ग्राम पंचायत कोसरी  आयुर्वेद औषधालय को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
आयुष मंत्री ने सोमवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के देहरू गांव में जनसमस्याओं को सुना और समाधान किया। उन्होंने मुख्य सड़क से देहरु गांव को जोड़ने वाली सम्पर्क सडक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गांव को जोड़ने वाली सड़क के लिए 10 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं। बरसात से पहले मुख्य चढ़ाई पर कंकरीट किया जाएगा ताकि आवाजाही में मुश्किल न हो। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यह इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार हो जायेगी।
गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र तथा सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप विकास कार्यों को पर्याप्त बजट मुहैया करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को बढ़िया करने के लिए 33 केवीए का सबस्टेशन भी लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गांवों का विकास और गरीबों का उत्थान के सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांव का विकास ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास पर केंद्रित होता है। गांवों का विकास से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की जीवनशैली में सुधार होता है, बल्कि यह देश के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर जोन प्रभारी ओपी धीमान, स्थानीय पंचायत के उपप्रधान कुलवंत शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत आशापुरी अनिता शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत ठेहड़ू विनोद , जोन अध्यक्ष विनोद टण्डन, पूर्व प्रधान कश्मीर सिंह, , रीता पटियाल, सुरेश कुमार, रेखा देवी, अनिता कटोच, राजमल, बीडीओ सिकंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंधेरी जिंदगियों को रोशन करने में रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी का अहम योगदान: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 24 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी मानवता की सच्ची सेवा कर रही है, जिसकी जिनती प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में उतसाह

माहिलपुर – श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में पोस्ट ग्रेजुएट क्लासों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

ड्रग तस्करी मामले में ड्रग इंस्पेक्टर मित्तल गिरफ्तार

मोहाली, 14 सितंबर :  पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग इंस्पेक्टर एस मित्तल को अवैध दवाओं, मेडिकल स्टोर से जुड़े ड्रग तस्करी के कामों में मदद करने और अपने रिश्तेदारों के...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक तथा कार्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तथा लोगों को जागरुक किया

गढ़शंकर: 7 सितम्बर रोटरी आई बैंक तथा कोर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा डा. रमन कुमार सीनियर मैडिकल अधिकारी की अगुवाई में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!