गांव को खुले से शौच मुक्त एवं मॉडल बनाने को लेकर होगी विशेष चर्चा : 13 जुलाई को आयोजित होगी ग्राम सभा की विशेष बैठक : DC जतिन लाल

by
ऊना : 2 जुलाई। सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त एवं मॉडल बनाने के लिए नियम बनाए गए हैं जिसमें ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधनए ग्रे वाटर प्रबंधनए जैव.विखंडनीय कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विभिन्न प्रमुख घटकों के कार्यान्वन को शामिल किया गया है। इसी संदर्भ में जिला ऊना की सभी गांवों को खुले से शौच मुक्त एवं मॉडल घोषित करने के उद्देश्य से समस्त ग्राम पंचायतों में 13 जुलाई को ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के दिशा.निर्देशों के तहत किसी गांव को खुले में शौच मुक्त एवं मॉडल घोषित करने से पहले ग्राम सभा का प्रस्ताव अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि गांव को खुले से शौच मुक्त बनाने के साथ.साथ ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधनए ग्रे वाटर प्रबंधनए जैव.विखंडनीय कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विभिन्न प्रमुख घटकों के बेहतर प्रबंधन की दृष्टि से गांव को आदर्श भी बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अधिकतर गांवों ने खुले में शौच मुक्त मॉडल बनने के लिए आवश्यक प्रोटोकाल को पूरा कर लिया है। इसी के चलते जिला ऊना में भी गांव को खुले में शौच मुक्त एवं मॉडल बनाने के लिए विशेष ग्राम सभा की बैठक निर्धारित की गई है।
उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से इस ग्राम सभा की विशेष बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आहवान किया ताकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत : किडनी-लिवर हुए कमजोर; हार्ट अटैक का बढ़ा खतरा

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर किसानी मांगों को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणव्रत वीरवार को 17वें दिन भी जारी रहा।  डल्लेवाल की लगातार नाजुक होती सेहत के मद्देनजर किसान संगठनों को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनरेगा को समाप्त करना ग़रीबों के हितों के साथ कुठाराघात और अन्याय…चिट्टा तस्करों की सम्पत्ति को छः महीने में पूरी तरह नष्ट किया जाएगा

एएम नाथ।  इंदौरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इंदौरा उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।  चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम से आयोजित इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा सिल्लाघ्राट पंचायत के गांव केहल में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग व बाल-मजदूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेन्द्र को गुजरे चार दिन भी नहीं बीते कि हेमा और सनी के बीच बढ़ी रार, खुलकर सामने आई रिश्तों की फूट

बालीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र, 24 नवंबर को गुज़र गए। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। उनके जाने...
Translate »
error: Content is protected !!