गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर  ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामला : पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का किया मामला दर्ज

by

गढ़शंकर। गांव धमाई में  ट्रेवल एजेंट के घर पर 9 और 10 जनवरी की रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने और कुछ दिन पहले फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने तीन अज्ञात ब्यक्तियों के खिलाफ फायरिंग करने के मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक बार फिर से ग्रेनेड फेंकने के गोपी नवांशहरियां के दावे को नकार दिया है। बतां दे सतलुज ब्यास टाइम्स ने इस मामले की प्रमुखता से उठाया था।

गांव धमाई में ट्रेवेल एजेंट  मनजीत भालू के घर बारह वजे ग्रेनेड फेंकने का वेब पोर्टल के पत्रकार को यूके से एक व्हट्सएप पर मैसेज आने के बाद मामला सहमने आया था। जिसमें  गोपी नवांशहरियां नाम के एक व्यकित ने उक्त मैसेज में जिम्मेवारी की थी और आगे के लिए भी धमकी दी है।
उक्त ट्रेवेल एजेंट के घर पर करीव दो सप्ताह पहले भी फायरिंग की गई थी और 9 और 10 जनवरी की रात फिर से धमाके की घटना हुई है। जिससे गेट के बाहर इंटरलॉक पर एक गड्डा बना हुआ है और दीवार काफी ज्यादा निशान लगे है। उक्त मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही और छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर अवतार कौर पत्नी चूहड़ सिंह निवासी धमाई के बयानों पर दर्ज की गई है।  जिसमें अवतार कौर ने लिखा है कि उसका बीटा  सुरजीत सिंह मेक्सिको में और लखविंदर सिंह पुर्तगाल में रहते है। पुलिस ने अवतार कौर के बयानों पर उनके घर पर फायरिंग करने के आरोप में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों :  सीसीटीवी चेक किये जा रहे है तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जाँच की जा रही है और शीध्र आरोपी पकड़ लिए जायेगे।

गेट के बाहर पड़े गड्डा और दीवार पर पड़े निशान जाँच का विषय : गेट के बाहर पड़ा गड्डा और दीवार पर पड़े निशानों को देख कर गोलियां के निशान नहीं लगते,  किसी और चीज से गड्डा पड़ा लगता है और उसमें से कुछ निकल कर दीवार पर लगा लग रहा है। जिससे दीवार पर निशान पड़े हो सकते है। यह पूरा मामला उच्च स्तरीय जाँच का है ,जिसके बाद ही साफ़ होगा कि धमाका किस चीज का हुआ होगा। हलांकि पुलिस ग्रेनेड फेंकने से साफ़ इंकार कर दिया है। सुरजीत उर्फ़  मनजीत भालू के चाचा शिंगारा सिंह ने कल कहा था कल न तो गड्डा था और ना ही दीवार पर कोई निशान था। देर रात जब कुछ चला तो पुलिस को सूचना दी तो पुलिस आई थी। इससे पहले भी गोलियां चलाई थी तव भी पुलिस को सूचित किया गया था पुलिस हमें बताये रात क्या चला था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

राणा के पी सिंह ने वार्ड9 में कांग्रेस प्रत्याशी इंदु बाला के हक में वार्ड 3, 9, 11, 15 में  कीचुनाव सभाएं

नंगल-नंगल कौंसिल के चुनाव पूरी तरह भख चुके है। सभी पार्टियों के नेता अपने अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव सभाएं करके वोट मांग रहे। उसी लड़ी के तहत विधान सभा स्पीकर राणा के पी...
article-image
पंजाब

जतिंदर सिंह लाली बाजवा को शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर मिठाई खिलाकर दी बधाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी में सरदार जतिंदर सिंह लाली बाजवा की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। इस उपलक्ष्य में उन्हें मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू की कंपनी प्रबंधन, ट्रक मालिकों के साथ वार्ता में सहमति : अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये और डबल एक्सेल का 9.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन मालभाड़ा देने के लिए राजी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कंपनी प्रबंधन दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक मालिकों के साथ हुई वार्ता में मालभाड़े पर सहमति बन गई है। अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 30 मार्च को

ऊना, 25 मार्च: गियर उत्पादन कंपनी माइल स्टोन गियर्स प्राईवेट लिमिटेड बद्दी के लिए साक्षात्कार 30 मार्च को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य...
Translate »
error: Content is protected !!