गांव नंगल खिलाडिय़ां में फुटबाल नर्सरी खोलने की घोषणा की : 1000 खेल नर्सरियां प्रदेश मेें बनाई जाएंगी: गुरमीत सिंह मीत हेयर

by

खेल मंत्री ने होशियारपुर के गांव नंगल खिलाडिय़ां में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत
होशियारपुर, 04 दिसंबर:
खेल एवं युवक सेवाएं मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर एक हजार खेल नर्सरियां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इलाके में प्रचलित खेल के हिसाब से वहां अलग-अलग खेल की नर्सरियों की स्थापना की जाएगी ताकि उस खेल को और ज्यादा प्रोत्साहन मिले। वे आज होशियारपुर के गांव नंगल खिलाडिय़ां में यूथ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाए गए फुटबाल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खिलाडिय़ों व गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, दीपक बाली, अर्जुन अवार्डी गुरदेव सिंह गिल भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बनने के साथ ही प्रदेश में खेल गतिविधियों के बढ़ावा देते हुए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के अंतर्गत ब्लाक स्तर से प्रदेश स्तर तक खेल मुकाबलों की शुरुआत कर दी गई थी और इस वर्ष ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के दूसरे वर्ष के भी खेल आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति से खिलाडिय़ों का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि गांव नंगल खिलाडिय़ां में फुटबाल की स्पोर्ट्स नर्सरी शुरु की जाएगी। इसके अलावा गांव के स्टेडियम के बुनियादी ढांचे व रखरखाव के लिए प्रबंधकों की ओर से 25 लाख रुपए तक के खर्च को पंजाब सरकार वहन करेगी। इस मौके पर मोहन लाल चित्तो, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली, नायब तहसीलदार विजय कुमार, क्लब के अध्यक्ष नवनीत भारद्वाज, सचिव जी.सी भारद्वाज, सर्बजीत सिंह, परमिंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में एक और मर्डर : चार अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  द्वारा एक व्यक्ति को मारी गोली

गढ़शंकर, 9 नवम्बर: गढ़शंकर में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायं 7:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवाल लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सुनी लोगों की शिकायतें : संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निपटारा करने के दिए निर्देश

हर सोमवार और गुरुवार को अपने आवास पर सुनते हैं लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें गढ़शंकर, 20 जुलाई: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज यहां लोगों की समस्याएं और...
article-image
पंजाब

जि़ला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धाँजलि अर्पित डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात समेत अन्य अधिकारियों ने किए श्रद्धा सुमन भेंट

जि़ला प्रशासकीय कॉम्पलैक्स में श्रद्धाँजलि समागम के अवसर पर रखा गया दो मिनट का मौन होशियारपुर, 30 जनवरी:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर जि़ला प्रशासकीय कॉम्पलैक्स में डिप्टी...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैबोवाल में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर किया ध्वजारोहण

गढ़शंकर :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैबोवाल में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। लेक्चरार अमरीक दयाल और सुधीर राणा ने स्वतंत्रता दिवस की देशवासिओं को बधाई और शुभकामनाएं...
Translate »
error: Content is protected !!