चड्ढा परिवार द्वारा मेधावी आठवीं, दसवीं और बारहवीं के विधार्थियों का विशेष सम्मान : पुरस्कार चड्ढा परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष इस विद्यालय के विधार्थियों को प्रदान किया जाएगा

by

गढ़शंकर : गांव बीनेवाल के स्वर्गीय तीर्थ राम चड्ढा की स्मृति में उनके बेटे मुख्य अध्यापक राकेश चड्ढा, जेटीओ शाम लाल चड्ढा और विजय चड्ढा ऑस्ट्रेलिया ने शहीद बलदेव राज सीनियर सेकंडरी स्कूल बीनेवाल के सत्र 2022-23 की कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को क्रमशः 2100, 3100, 5100 रुपये दिए गए। यह पुरस्कार चड्ढा परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष इस विद्यालय के आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को प्रदान किया जाएगा । इस प्रकार के प्रोत्साहन से बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। इस अवसर पर प्रिंसीपल सुधीर राणा, सरपंच सुभाष शर्मा, मास्टर पवन शर्मा, लेक्चरर राज कुमार, नंबरदार पलविंदर राणा, समाज सेवी राम लुभाया, किशन राणा, कश्मीरी लाल धीमान, हरिओम चड्ढा, मुख्य अध्यापक राकेश चड्ढा, मास्टर अजय राणा, मास्टर अश्वनी राणा, मास्टर गुरप्रीत सिंह, मैडम ज्योति बाला, डीपी राजिंदर सिंह, पवन पुरी, समस्त स्कूल का स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले से पहले तैयार की जाए होशियारपुर शहर से चौहाल तक की रोड: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड का जायजा लेने के दौरान अधिकारियों को दी हिदायत, मेले के दौरान श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत सडक़ निर्माण की क्वालिटी चैक कर जताई संतुष्टि ,...
article-image
पंजाब , समाचार

स्कूटी सवार महिला को लूटने के चक्कर में लड़की व बच्चे की मौत के जिम्मेदार दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े : दोनो से एक हजार चौदह ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

होशियारपुर – टांडा पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब दो युवक जिन्हें नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि 3 मार्च को उन्होंने टांडा...
article-image
पंजाब

बसपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला : पंजाब में दलितों पर अत्याचार रोकने और पूरन कुमार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

चंडीगढ़ / दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी...
Translate »
error: Content is protected !!