गांव बाहोवाल में 7.5 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल कार्य की शुरुआत, NRI भाईचारे व गांववासियों का रहा विशेष योगदान

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : गांव बाहोवाल में जरनैल मूला सिंह स्पोर्ट्स क्लब, प्रवासी भारतीयों और गांववासियों के संयुक्त प्रयासों से 7.5 लाख रुपए की लागत से खेल ग्राउंड में नए ट्यूबवेल के कार्य की शुरुआत की गई। इस ट्यूबवेल के बनने से गांव के नौजवानों को खेलों के लिए पानी की सुविधा मिलेगी, खेल गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकेंगी और ग्राउंड की देखरेख में भी सुधार आएगा। पानी की कमी के कारण पहले युवाओं को कई बार कठिनाई का सामना करना पड़ता था, जो अब इस ट्यूबवेल से दूर हो जाएगी।

इस जनहितैषी कार्य की शुरुआत के मौके पर NRI भाईचारे के सदस्य और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सरपंच हरदीप सिंह ने बताया कि यह कार्य गांव की एकता और आपसी सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गांव की भलाई और युवा पीढ़ी को सेहतमंद दिशा में मोड़ने के लिए ऐसे प्रयासों की सख्त ज़रूरत थी। उन्होंने यह भी कहा कि जहां सरकार विकास कर रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर भी लोगों को खुद आगे आकर ऐसे कार्य करने चाहिएं।

सरपंच हरदीप सिंह ने विशेष रूप से सहयोग देने वालों में बीबी गुरमीत कौर, सुरिंदर कुमारी, पंच बलवीर कौर, पंच ममता देवी, पंच कस्तूरी लाल, पंच सुखबीर कौर, पूर्व सरपंच दलजीत कौर, मनजीत बिल्ला, परमजीत पम्मा, अनमोल सिंह, जस्सा बाहोवालिया, नवजोत जोती, बिंदर पाठी, नवदीप, मनवीर बैस, सुरजीत बैस, हरदयाल सिंह, सुखबीर सिंह, मास्टर हरदेव सिंह, परमिंदर पिंदू, राणा, सुखविंदर सुख्खा, जगजीत सिंह, मनजीत कौर, हरमेश कौर, बख्शीश कौर, निर्मल कौर, नीतू, सुखविंदर काला, पूर्ण सिंह, बलविंदर कौर आदि का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर इस कार्य की शुरुआत का स्वागत किया और भविष्य में भी गांव की तरक्की के लिए ऐसे सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में लाइटिंग और खेल संबंधी उपकरणों की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पादरी से 2 लाख लेकर सिख परिवार बना ईसाई : लोगों में भड़का आक्रोश

फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर के गांव इच्छेवाला में मतांतरण कर ईसाई बने एक परिवार ने बेअदबी करते हुए शुक्रवार को श्री गुटका साहिब व अन्य धार्मिक ग्रंथ और चित्र एक बोरी में भरकर गांव में...
article-image
पंजाब

टेंडर घोटाले में वांछित आशु के निजी सचिव ने किया सरेंडर

लुधियाना: बहु करोड़ी टेंडर घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा नामित पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के निजी सचिव पंकज मीनू मल्होत्रा ​​ने आज सरेंडर कर दिया है। अधिकारी कह रहे हैं कि कुछ...
article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूूनी सेवाएं अथारिटी ने कानूनी साक्षरता दिवस पर गांव सरहालां कलां के लोगों को किया जागरुक

होशियारपुर, 8 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से माहिलपुर के गांव सरहाला कलां का दौरा किया...
Translate »
error: Content is protected !!