गांव महिंदवानी और भंडियार में पीने के पानी की सप्लाई एक सप्ताह से ठप

by

सोमवार तक पीने के पानी की सप्लाई चालू नहीं हुई तो एक्सियन कार्यालय के समक्ष रोष धरना देंगे : गांव वासी
गढ़शंकर :  गांव महिंदवानी और भंडियार में पीने के पानी की सप्लाई एक सप्ताह से ठप पड़ी है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन हरियाणा और राजस्थान का पानी रोकने में व्यस्त है। यह आरोप लगाते हुए राणा जगरूप सिंह,  पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, पूर्व सरपंच दविंदर राणा बलवीर सिंह, विजय कुमार शर्मा, राम कुमार, राणा सुभाष , शाम सिंह, युद्धवीर सिंह व गुरदीप सिंह पूर्व पंच कि सरकार के प्रतिनिधि बड़े बड़े विकास के दावे कर रहे है। लेकिन दोनों गांवों में पीने का पानी एक सप्ताह से नहीं आ रहा। गर्मी के मौसम में जब पानी की ज्यादा जरुरत होती है तो इस दौरान पंजाब पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन विभाग द्वारा पीने के पानी की सप्लाई एक सप्ताह से बंद होने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाने से साफ़ है कि इसके अधिकरियों को भी लोगों की कोई परवाह नहीं है। उन्होनों कहा कि हमारे पूरे गांव ने फैसला किया है कि अगर सोमवार तक हमें पीने का पानी नहीं मिला तो हम गढ़शंकर में एक्सियन कार्यालय के समक्ष रोष धरना देंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी। उन्हीनों मांग की कि छोटे गांवों में विकल्प के तौर पर आपात स्थिति के लिए पीने के पानी का विकल्प रखना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पायलट सहित 7 लोगों की मौत : केदारनाथ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरीकुंड में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

केदारनाथ : उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसा गौरीकुंड क्षेत्र के आसपास हुआ है। हादसे में हेलीकॉप्‍टर में सवार पायलट सहित सभी 7 लोगों की...
article-image
पंजाब

Grand Gurmat Samagam to Mark

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.12 : Gurdwara Shahidan Ladhewal in Mahilpur will host a grand Gurmat Samagam on March 13, organized by the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (SGPC) in collaboration with congregations from India and abroad, and...
article-image
पंजाब

प्रेमी मित्र ने युवती की गला काटकर की हत्या : दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में थे, ड़की यूएसए बेस्ड कंपनी में थी मैनेजर

मोहाली : पंजाब के मोहाली में एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी मित्र ने युवती की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दोनों रिलेशन में रह रहे थे। लड़की यूएसए बेस्ड कंपनी...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका : कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी में पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी शामिल हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने रविवार दोपहर दिल्ली में...
Translate »
error: Content is protected !!