गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत : दोनों बहनें बाथरूम में गई थीं नहाने – दोनों के शव पड़ चुके थे नीले

by

जालंधर :  गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बाथरुम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।  जिसमें दोनों के शरीर नीले पड़ गए थे। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक लड़कियों की पहचान शरणजोत कौर (10) और प्रभजोत कौर (12) के रूप में हुई है। प्रभजोत 7वीं और शरणजोत कौर 5वीं की छात्रा थी।

कस्बा भोगपुर के गांव लड़ोई मकी की रहने वाली थीं। दोनों लड़कियों के माता-पिता विदेश में काम करते हैं। दोनों अपने दादा के साथ रहती थी। लड़कियों की मां आज ही विदेश से लौटी हैं। दोनों का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर एक बजे किया गया।

दोनों के शव नीले पड़ चुके थे :   दादा मंगत राम ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों बच्चियां नहाने गई थीं। दोनों बच्चियां हुक लगाकर नहा रही थीं। दोनों ने गैस गीजर चालू कर रखा था। लेकिन एग्जॉस्ट फैन चालू नहीं था। गांव में जब शोर मचा तो घटना का पता चला। दोनों के शव नीले पड़ चुके थे।

 

मां दुबई में, पिता अर्मेनिया में करता है काम मृतक लड़कियों की मां तानिया पिछले पांच साल से दुबई में अपनी बहन के पास रह रही है। लड़कियों के पिता संदीप कुमार करीब तीन महीने पहले अर्मेनिया गए थे। मां के दुबई से लौटने के बाद आज दोपहर दोनों लड़कियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों लड़कियों का एक भाई भी है।

पिता फिलहाल विदेश में डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक बच्चों की मां दुबई से घर लौट आई है। पिता फिलहाल विदेश में है। आज घटनास्थल पर टीमें भेजी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गीजर से कौन सी गैस निकलती है, जिससे लड़कियों की मौत हुई

जानकारी के मुताबिक, गीजर से कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोऑक्साइड जैसी गैस निकलती हैं, जो किसी व्यक्ति की मौत का कारण बन सकती हैं। साथ ही, अगर गीजर को सिलेंडर से जोड़ा जाता है, तो उसमें पानी गर्म करने के लिए लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) का इस्तेमाल किया जाता है। LPG में ब्यूटेन और प्रोपेन गैस होती है, जो जलने के बाद कार्बन डाइऑक्साइड बनाती है।

कार्बन मोनोऑक्साइड गैस शरीर में पहुंचकर लाल रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। इससे हीमोग्लोबिन मॉलिक्यूल ब्लॉक हो जाता है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है। जब कार्बन डाइऑक्साइड शरीर में प्रवेश करती है, तो व्यक्ति पहले बेहोश हो जाता है। लेकिन अगर गैस लंबे समय तक लीक होती रहे, तो व्यक्ति की मौत हो जाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आई आपदा के वक्त कहां छिप गए थे : शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को यह जवाब देना चाहिए – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मंडी संसदीय क्षेत्र की अहम बैठक के बाद कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई है।   यह बैठक शिमला स्थित राजीव भवन में हो रही है. बैठक...
article-image
पंजाब

200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत फरार : गुजरात पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में

गुजरात में पकड़ी गई 200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत को गिरफ्तार किया गया था । गुजरात पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए अमृतसर लाई थी। इस दौरान वह गुजरात पुलिस...
article-image
पंजाब

होशियारपुर नगर निगम के 50 वार्डों सहित जिले के 142 वार्डों के लिए 17 फरवरी को सुबह 9 बजे शुरु होगी गिनती

वोटों की गिनती के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर ने लिया प्रबंधों का जायजा गिनती वाले स्थानों पर सख्त सुरक्षा प्रबंध: एस.एस.पी जे. आर. पालीटेक्नीक कालेज सहित 10 स्थानों पर होगी गिनती होशियारपुर, 15 फरवरी: नगर...
article-image
पंजाब , समाचार

ऐतिहासिक और प्राचीन मेला “छिंझ छराहां दी” को विरासत मेला घोषित करने पर अचलपुर में सम्मान समारोह आयोजित

-डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने अचलपुर में फसल एवं सब्जी खरीद केंद्र शुरू करने सहित बीत की अन्य मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया- गढ़शंकर, 3 सितम्बर: बीत क्षेत्र की सभी...
Translate »
error: Content is protected !!