गीत- संगीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक : बताई सरकार की विभिन्न योजनाएं

by
एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिला के  पांचों विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया।
कलाकारों ने प्रचार-प्रसार अभियान में गीत संगीत और नुक्कड़-नाटक के माध्यम से मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप लेच, चंबा रंग दर्शन चंबा व युवा किसान मंच टिकरी और प्रिया म्यूजिकल ग्रुप जडेरा के कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कलाकारों ने फोक मीडिया के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रम के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी।
कलाकारों ने गीत के माध्यम से लोगों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना, हिम गंगा योजना, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना इत्यादि के बारे में जागरूक किया।
कलाकारों ने लोगों को बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को हरि ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इसके दृष्टिगत युवाओं को ई-बस, ई-टैक्सी, ई-ट्रक और ई-गुड्स कैरियर की खरीद पर 50 प्रतिशत उपदान का प्रावधान भी किया गया है। इससे जहां प्रदेश को हरित राज्य बनाया जा सकेगा वहीं शिक्षित युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर पर प्रदान होंगे।
उन्होंने लोगों को अवगत करवाया कि राज्य सरकार द्वारा दूध आधारित अर्थव्यवस्था विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत गांवों में दूध एकत्रीकरण के लिए कलस्टर स्टार चिलिंग पॉइंट स्थापित किए जाने है ताकि दुग्ध उत्पादाकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके।
कलाकारों ने लोगों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग के तहत शुरू नहीं होने वाले कार्यों की सूची उपलब्ध करवाई जाए : DC रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया कहा…… प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं लोगों की समस्याएं

चंबा, 15 जुलाई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8वां वेतन आयोग : नए साल से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; बेसिक सैलरी होगी ₹26,000!

सरकारी कर्मचारियों के लिए इस साल का अंत खुशियों भरा हो सकता है, क्योंकि 8वां वेतन आयोग  से जुड़ी एक बड़ी घोषणा जल्द हो सकती है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार बेसिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देहरा में चल रहे 300 करोड़ के विकास कार्य, बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा, 25 नवम्बर। आगामी कुछ वर्षों में देहरा प्रदेश के सबसे विकसित विधानसभा क्षत्रों में से एक होगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यक्तिगत रूप से देहरा से संबंधित विकासात्मक परियोजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!