8वां वेतन आयोग : नए साल से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; बेसिक सैलरी होगी ₹26,000!

by

सरकारी कर्मचारियों के लिए इस साल का अंत खुशियों भरा हो सकता है, क्योंकि 8वां वेतन आयोग  से जुड़ी एक बड़ी घोषणा जल्द हो सकती है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार बेसिक सैलरी को ₹18,000 से बढ़ाकर ₹26,000 करने की योजना पर काम कर रही है।

बेसिक सैलरी में होगा ₹8,000 का इजाफा :  मौजूदा समय में सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 है। इसके साथ अन्य भत्तों को मिलाकर कर्मचारियों को सैलरी दी जाती है। लेकिन लंबे समय से मांग उठ रही थी कि बेसिक सैलरी को बढ़ाकर ₹26,000 किया जाए। अब कैबिनेट मीटिंग में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। यदि इस पर मुहर लगती है, तो करोड़ों सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी होगी।

पेंशनर्स को मिलेगा अतिरिक्त लाभ : वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ पेंशनर्स को भी मिलेगा। पेंशन की न्यूनतम राशि 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,280 रुपये करने का प्रस्ताव है। इससे पेंशनर्स की जीवनशैली में सुधार आएगा और वे आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। सरकार का यह निर्णय पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के उद्देश्य से लिया गया है।

फिटमेंट फैक्टर पर बनी सहमति : जानकारी के मुताबिक, 8th Pay Commission के साथ फिटमेंट फैक्टर को भी संशोधित करने पर सहमति बन चुकी है। फिटमेंट फैक्टर का मौजूदा अनुपात 2.57 है, जिसे 3.0 या उससे अधिक तक बढ़ाए जाने की संभावना है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 30% से 40% तक का इजाफा हो सकता है।

हर 10 साल में होता है वेतन आयोग का गठन :  भारत में हर 10 साल में वेतनमान आयोग का गठन होता है। पहला वेतन आयोग 1946 में बना था, जबकि 7वां वेतन आयोग 2014 में लागू हुआ था। अब 8वें वेतन आयोग की फाइल तैयार हो रही है और इसके 2024 तक लागू होने की संभावना है। इससे देश के 1.12 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ होगा।

सरकार का बड़ा तोहफा? त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी सरकार कर्मचारियों को खुशखबरी देने की तैयारी में है। यह घोषणा नए साल की शुरुआत में हो सकती है। यदि यह योजना लागू होती है, तो यह सरकारी कर्मचारियों के लिए अब तक का सबसे बड़ा वेतन सुधार होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने किया संयुक्त कार्यालय भवन और परिधि गृह देहरा के भवन के कार्य का भूमि पूजन किया

दोनों भवनों के निर्माण पर लगभग 127 करोड़ की धनराशि होगी व्यय एएम नाथ। देहरा :  विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा में 98.72 करोड रुपए की लागत से निर्मित...
article-image
पंजाब

बेअदबी की घटनाओं पर सिख कौम से सार्वजनिक तौर से सुखबीर सिंह बादल ने माफी मांगी

अमृतसर :  शिरोमणि अकाली दल के 103 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर पहली बार अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुई श्री गुरु...
पंजाब

ददियाल के चारों और की सडक़ पंद्रह अप्रैल से पहले बनाई जाएगी: सरिता

गढ़शंकर: गांव ददियाल में बाटर सप्लाई व सीव्रेज र्बोड की डायरेकटर पंजाब सरिता शर्मा ने अधिकारियों के साथ पहुंच कर गांव के चारों और की सडक़ शीध्र बनाने का अश्वासन दिया। इस दौरान बाबा...
Translate »
error: Content is protected !!