मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी गहलोत ने दिया इस्तीफा इस्तीफा : शीशमहल’ और यमुना का किया जिक्र, कहा- और कोई नहीं बचा था विकल्प

by

दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की  सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आप से रिजाइन करते हुए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

कैलाश गहलोत ने पत्र में लिखा है, “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं? अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती।  मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।  दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

यमुना की सफाई को लेकर भी नाराज थे कैलाश गहलोत :   दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कहा कि जिस ईमानदार राजनीति के चलते पार्टी में वह आए थे, ऐसा अब हो नहीं रहा है।  अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को ‘शीशमहल’ करार देते हुए उन्होंने कई आरोप लगाए। वहीं, यमुना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भी दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जस्सी डगम फोटोग्राफर एसोसिएशन गढ़शंकर के बने अध्यक्ष

गढ़शंकर, 6 जुलाई: गुरुद्वारा सिंह सभा गढ़शंकर में पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन यूनिट गढ़शंकर की बैठक हुई। बैठक में बलवीर सिंह जस्सी डघाम जस्सी स्टूडियो गढ़शंकर को सर्वसमति से एसोसिएशन गढ़शंकर यूनिट का अध्यक्ष चुना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना मार्चदृअप्रैल 2027 तक शुरू होगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को किन्नौर जिला में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट क्षमता...
हिमाचल प्रदेश

अल्पावधि कंप्यूटर कोर्स के लिए14 जनवरी तक करें आवेदन

ऊना 7 जनवरी: हिमाचल कौशल विकास निगम द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से ऑफिस ऑटोमेशन में निःशुल्क शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन बरामद : लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

अमृतसर, 02 जुलाई :  अमृतसर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ खेमकरन के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया...
Translate »
error: Content is protected !!