बेअदबी की घटनाओं पर सिख कौम से सार्वजनिक तौर से सुखबीर सिंह बादल ने माफी मांगी

by

अमृतसर :  शिरोमणि अकाली दल के 103 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर पहली बार अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं पर सिख कौम से सार्वजनिक तौर से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने अन्य विरोधी अकाली दलों को एक झंडे के तले एकजुट होने की अपील भी की है।         सुखबीर बादल ने कहा कि एकजुट होकर ही दुश्मन हुकमराम के अत्याचारों का मुकाबला किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब स्थित गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में रखवाए गए श्री अखंड साहब पाठ के भोग के बाद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संबोधित भी किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व मंत्री अनिल जोशी समेत लीडरशिप मौजूद रही।  इस मौके पर अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल समेत अन्य नेता गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले हरमिंदर साहिब में श्री अखंड साहब पाठ किया।  सुखबीर सिंह बादल ने पाठ के बाद झूठे बर्तन साफ किए और जूतों की भी सेवा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाल न करने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

गढ़शंकर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब और सी.पी. एफ. कर्मचारी यूनियन पंजाब के मिले-जुले आह्वान पर एन.पी.एस .पीड़ित कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल न करने के विरोध में बंगा चौक गढ़शंकर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली का सेट पैटर्न – लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करती , विधानसभा में अरविंद केजरीवाल को वोट : सांसद संदीप पाठक

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की हार का यह कहकर बचाव किया है कि जनता पुराने पैटर्न पर रही।...
article-image
पंजाब

12 नवंबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन : डीसी आशिका जैन

होशियारपुर की डीसी आशिका जैन ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की अपील की होशियारपुर, 29 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त...
article-image
पंजाब

138 अंक लेने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति न मिलने का मामला : हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को दो सप्ताह में फैसला लेने के दिए निर्देश

चंडीगढ़। पंजाब में पंजाबी विषय के मास्टर कैडर की भर्ती में चयन को लेकर चल रहे विवाद पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग को दो सप्ताह के भीतर अंतिम...
Translate »
error: Content is protected !!