टांडा SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा लाइन हाजिर….. SP (D) जालंधर रूरल करेंगे जांच FBI की वीडियो वायरल होने के बाद की बड़ी कारवाई

by

होशियारपुर, 8 जुलाई: पंजाब पुलिस ने कुछ समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों का संज्ञान लिया है, जिनमें वर्तमान में जिला होशियारपुर के थाना टांडा में एसएचओ के रूप में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम, कथित रूप से अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) द्वारा “ऑपरेशन हार्डबॉल” के तहत की जा रही उगाही (एक्सटॉर्शन) से संबंधित जांच में शामिल किए जाने का उल्लेख किया गया है।

तथ्यों के सत्यापन तक, इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा को तत्काल प्रभाव से थाना टांडा से पुलिस लाइंस, होशियारपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, इस मामले में औपचारिक तथ्य-जांच संबंधी जांच के आदेश डीआईजी, जालंधर रेंज द्वारा दिए गए हैं, और यह जांच एसपी (डी), जालंधर ग्रामीण को सौंपी गई है। जांच अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे आरोपों तथा सभी संबंधित तथ्यों की जांच कर यथाशीघ्र विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
जारी प्रेस बयान के मुताबिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर, यदि आवश्यक हुआ, तो आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार सख्ती से की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युद्ध नशों के विरुद्धः नशा मुक्ति यात्राओं में जनप्रतिनिधियों ने नशे के ख़िलाफ़ दिया निर्णायक संदेश

होशियारपुर, 20 मई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत सोमवार को होशियारपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नशा मुक्ति...
article-image
पंजाब

पंजाब को 1600 करोड़ का राहत पैकेज देने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया

आरोप– रेत माफिया की कठपुतली बनी मान सरकार ने पंजाब में इस आपदा को आक्सीजन देने का काम किया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए घोषित 1600...
article-image
पंजाब , हरियाणा

2027 में भाजपा की सरकार बनते ही पंजाब में गैंगस्टर प्रथा पर लगेगा पूर्ण विराम : सीएम नायब सिंह सैनी

अमृतसर, 21 फरवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार में अपराध का दबदबा बढ़ा है,...
Translate »
error: Content is protected !!