गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पूरी दुनिया में पंजाबियों की छवि खराब करने का ही काम किया : अमेरिकी राजदूत से मिलकर पन्नू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे – सांसद रवनीत सिंह बिट्टू

by

लुधियाना : गुरपतवंत सिंह पन्नू पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू जमकर भड़के। बिट्टू ने कहा कि आतंकी पन्नू ने कभी मक्खी तक नहीं मारी। वह भारत के खिलाफ जहर उगलता है और बम से उड़ाने की धमकी देता है। सांसद बिट्टू ने कहा कि पन्नू ने पूरी दुनिया में पंजाबियों की छवि खराब करने का ही काम किया है। पहले उसने कनाडा में खालिस्तानी मूवमेंट के नाम पर पंजाबियों की छवि खराब की और उनके अब वीजा तक लगने बंद हो चुके है। अब अमेरिका में गलत बयानबाजी कर पंजाबियों को और बदनाम करने में लगा है।
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अगर किसी पंजाबी को शादी समारोह में हिस्सा लेने विदेश जाना है तो उन्हें वीजा नहीं मिलता है। जिन्हें मिल रहा है, उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पन्नू जैसे लोगों ने पंजाबियों को पूरी दुनिया में बदनाम और शर्मसार कर दिया है। बिट्टू ने कहा कि आतंकी पन्नू जिस फ्लाइट को टारगेट करने की बात करता है, उसमें हर धर्म के लोग सफर करते हैं। पन्नू जैसे लोग धर्म की आड़ लेकर नफरत फैलाते हैं।
सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि पन्नू जैसे लोग आईएसआई की खैरात में पल रहे हैं। जब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से पन्नू को खैरात में रुपये मिलते हैं, तब वह भारत के खिलाफ जहर उगलता है। उन्होंने कहा कि खुद अपने बच्चे और परिवार के साथ विदेश में ये लोग मौज करते हैं और दूसरों को गुमराह करते हैं। कई बार विदेश से लोगों के फोन आते हैं, उन्हें चिंता होती है कि पन्नू नफरती भाषण से उनके बच्चों को गुमराह करता है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अमेरिकी राजदूत से मिलकर पन्नू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। किसी देश में बैठकर दूसरे देश में बम विस्फोट करवाने का एलान करना सबसे बड़ा जुर्म है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Kot Fatuhi Police Post In-Charge

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : In light of the current security scenario and the directives issued by the Central and Punjab Governments, ASI Sukhwinder Singh, In-Charge of Kot Fatuhi Police Post, organized a significant meeting...
article-image
पंजाब

एमएसपी को कानून का दर्जा देने व खेती सुधार कानून रद्द होने तक चलता रहेगा किसान आंदोलन- मट्टू

गढ़शंकर – गढ़शंकर में खेती सुधार कानूनों को रद्द करने के लिए किए जा रहे आंदोलन को 205वे दिन किसान व मजदूर संगठनों के केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।...
article-image
पंजाब

अंग्रेजी के पेपर की दोबारा जाँच करवाई जाए : पुंडीर

12 वीं क़क्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी पेपर में बच्चों के कम मार्क्स आने पर जताई हैरानी एएम नाथ। शिमला :- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस एक बार फिर गलत ट्रैक पर : फंसते नजर आ रहे राहुल गांधी

नई दिल्ली : राजनीति के मैदान में राहुल गांधी को लगातार गलतियां करने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। कई बार तो राहुल गांधी जीता हुआ चुनाव भी हार जाते हैं। आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!