गुरप्रीत मर्डर केस में बड़ा खुलासा : SIT का दावा- अमृतपाल के राज जानता था इसलिए कराई हत्या

by
फरीदकोट। ‘वारिस पंजाब दे’ के कोषाध्यक्ष रहे गुरप्रीत सिंह हरिनौ की हत्या के मामले में एसआईटी ने अदालत में पेश चालान में दावा किया कि उसकी हत्या डिब्रूगढ़ जेल में बंद सासंद अमृतपाल सिंह  के संवेदनशील रहस्य जानने के कारण हुई थी।  गुरप्रीत हरिनौ अमृतपाल का करीबी सहयोगी था। इस कारण उसे अमृतपाल के गैंग्सटर जयपाल भुल्लर व कनाडा स्थित अर्श डल्ला से संबंधों का पता था।
चालान के अनुसार गुरप्रीत हरिनौ को अंदर की ये जानकारियां होने के कारण अमृतपाल ने कनाडा स्थित घोषित आतंकवादी अर्श डल्ला से संपर्क करके करमबीर सिंह उर्फ गोरा बराड़ को हरिनौ को ठिकाने लगाने का काम सौंपा था।  गोरा ने गांव हरिनौ निवासी अपने बचपन के दोस्त व भारतीय सेना के पूर्व सैनिक बिलाल अहमद की मदद ली। गोरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिलाल को गुरप्रीत हरिनौ की एक फोटो भेजी जिसने अपने दो सहयोगियों गुरमरदीप सिंह उर्फ पोंटू व अर्शदीप सिंह उर्फ झंडू की मदद से गुरप्रीत हरिनौ की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
एसआईटी का दावा है कि उसने सोशल मीडिया चैट को सबूत के रूप में जुटा लिया है। एसआईटी का यह भी दावा है कि यद्यपि अमृतपाल ने ‘वारिस पंजाब दे’ का नेता होने का दावा किया था पर वास्तव में वह संगठन का आधिकारिक सदस्य नहीं था।  पुलिस ने इस मामले में अर्श डल्ला व सांसद अमृतपाल सिंह समेत 17 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 4 आरोपित विदेश में हैं और अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
हथियारों व मोटर साइकिलों की व्यवस्था की थी आतंकी डल्ला ने 
चालान में दावा किया गया है कि गुरप्रीत हरिनौ के बारे में जानकारी जुटाने के बाद अर्श डल्ला ने फरीदकोट जेल में बंद अपने गिरोह के सदस्य लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छू से संपर्क किया। लच्छू ने अर्श डल्ला को नवजोत सिंह उर्फ नीटू से मिलाने में मदद की थी। नीतू ने अपने सहकर्मी अनमोलप्रीत सिंह उर्फ विशाल को हरिनौ को निशाना बनाने को कहा। 9 अक्टूबर 2024 को डल्ला ने इन आरोपितों के लिए चोरी की मोटर साइकिलों व हथियारों की व्यवस्था की। उसके पश्चात 10 अक्टूबर 2024 को हरिनौ गांव में गुरप्रीत सिंह की हत्या कर दी गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस ने कहा- 3 दिन में जवाब दें : नवजोत सिद्धू के करीबी मीडिया संयोजक शैरी रियाड़ को पार्टी की सभी गतिविधियों से मुक्त कर करते हुए

चंडीगढ़ : नवजोत सिंह सिद्धू और प्रताप सिंह बाजवा के बीच चल रही जुबानी जंग में यूथ कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए यूथ कांग्रेस ने सिद्धू के करीबी मीडिया संयोजक मनसिमरत सिंह उर्फ...
article-image
पंजाब

मां-बेटी की मौत हादसा नहीं…. साजिश निकली; मायके पक्ष ने नियोजित हत्या दिया करार

फाजिल्का  : फाजिल्का रोड पर नहर में स्विफ्ट कार गिरने से 2 साल की मासूम बच्ची और उसकी मां की मौत के मामले ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जिस घटना को शुरुआत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

क्रिकेट वर्ल्ड कप: धर्मशाला में खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सड़कों-स्ट्रीट लाइट्स को चकाचक करने, बेहतर पार्किंग बनाने के डा निपुण जिंदल ने दिए निर्देश

जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित धर्मशाला, 18 सितंबर। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन से पहले धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें तथा...
Translate »
error: Content is protected !!