गुरुपर्व पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए सांसद मनीष तिवारी

by

दिल्ली के हुक्मरानों को सन्मति देने के लिए भी वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया
श्री आनंदपुर साहिब, 19 नवंबर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए और सरबत के भले की अरदास की। जिन्होंने दिल्ली के हुक्मरानों को सन्मति देने के लिए भी वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने तीनों काले खेती कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है।
इस अवसर पर उन्होंने केंद्र द्वारा खेती कानून वापस लेने को लेकर पंजाब सहित देशभर के किसानों को बधाई दी, जिनका लंबा संघर्ष कामयाब हुआ है  व अहंकारी सरकार झुकी। आज गुरूपर्व के पवित्र अवसर पर तीन काले खेती कानून सरकार को वापस लेने पड़े। जिसके लिए वह उनके परिवारों को बधाई देते हैं और इससे यह भी साबित होता है कि जब आवाम एकजुट हो जाती है, तो सरकारों को उनके आगे झुकना पड़ता है।
जहां उनके साथ पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान व सीनियर कांग्रेसी नेता गुरमेल सिंह पहलवान भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वैक्सीनेशन ना होने के कारण इलाके के लोग हो रहे हैं परेशान: भूलेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भूलेवाल राठां ने आज पार्टी की स्थानीय लीडरशिप के साथ सिविल हस्पताल गढ़शंकर का दौरा कर के पिछले 1 सप्ताह से...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में स्टेट फरीडम फाइटर सक्सैसर आर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन वरिंदर कौर आप में शामिल

गढ़शंकर :  विधायक और डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में  गढ़शंकर  विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी सरदार ईशर सिंह बेदी की पोत्री व महिला नेत्री वरिंदर कौर चेयरपर्सन स्टेट...
पंजाब

मारपीट करने, मोबाइल फोन व चार हजार रुपये लूटने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर – माहिलपुर पुलिस ने कुलविंदर सिंह के बयान पर दस लोगों के खिलाफ मारपीट करने, मोबाइल फोन व चार हजार छीनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। माहिलपुर पुलिस द्वारा दर्ज मामले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच फायरिंग : कुख्यात शूटर की गोली लगने से मौत

AAP सरपंच की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर गोलीबारी में पुलिस के जवान को भी लगी गोली एएम नाथ। अमृतसर. : पंजाब के अमृतसर में अभी अभी गैंगस्टर और पुलिस के बीच एनकाउंटर...
Translate »
error: Content is protected !!