नव वर्ष पर 4675 करोड़ रुपए का तोहफा देकर मोदी ने आम किसानों का दिल जीता : तीक्ष्ण सूद

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा कि नववर्ष 2025 के पहले दिन ही केंद्र में मोदी सरकार की केबिनेट ने किसानो के लिए 2 बड़े फैसले किये हैं , जिन पर 4675 करोड़रुपए खर्च आने वाले हैं।इन फैसलों ने गरीब तथा आम किसानो का दिल जीत लिया है। जिस प्रकार अंतर्राष्टीय बाजार में उर्वरकों के मूल्य बढ़ रहे हैं, उस की तुलना में मोदी सरकार के कार्यकाल में यूरिया तथा डी.ए.पी आदि आम किसानों के प्रयोग में लाई जाने वाली महत्वपूर्ण जो खादें हैं ,उन पर पहले भी भारी सबसिडी दे कर उनके दाम स्थिर रखे गए हैं , अब जब कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डी.ए.पी के दाम 500 रुपए प्रति बोरे से अधिक बढ़े है, तो मोदी सरकार ने किसानों का बोझ हल्का करने के लिए इस वर्ष में इस पर 3850 रुपए की सबसिडी देने की घोषणा की है जो कि उर्वरक फैक्टरीयो को दी जाएगी , ता कि दाम स्थिर रहे। भारत के आस-पास के देशों में डी.ए.पी का 50 किलो का बोरा 3000 रूपये प्रति बोरे के हिसाब से बिक रहा हैं , वहीं मोदी सरकार के किसानों के प्रति सहानुभूति पूर्वक खैये के कारण डी.ए.पी 1350 रुपए प्रति बोरा के हिसाब से मिलता रहेगा , यानी कि उसके मूल्य में वृद्धि का भार केंद्र सरकार स्वयं उठाएगी। एक अन्य फैसले में केंद्रीय कैबिनेट ने दो फसल बीमा योजनाओं को वर्ष 2025-2026 तक एक साल के लिए और बढ़ा दिया। जिस पर सरकार का 825 करोड़ रुपए अतरिक्त खर्च आएगा। जिससे आपदाओं के कारण किसान को होने वाले नुकसान की भरपाई असानी से की जाएगी। श्री सूद ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा वर्ष के पहले दिन ही किसानों के हक में किये गए इन फैसलों ने एक बार फिर साबित कर दिया हैं कि मोदी सरकार अब तक की सबसे अधिक किसान हितैषी सरकार रही है तथा किसानों की मुश्किलें दूर करना इस सरकार की प्राथमिकताओं में पहले नंबर पर हैं। इस मौके पर श्री विजय पठानिया,श्री राज कुमार, स. सुखबीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

होशियारपुर, 5 मई :   डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग ऑफिसर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल ने आज लोक सभा चुनाव-2024 के संबंध में रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और...
article-image
पंजाब

चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा : पुलिस ने 18 लड़कियों को बचाया

मोगा :  पंजाब के मोगा जिले में पुलिस ने दो बड़े देह व्यापार अड्डों का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लड़कों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 18 लड़कियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेज़ों की खड्ड में फिर बही पानी मे हिमाचल प्रदेश की स्विफ्ट कार , युवाओं ने बड़ी मुश्किल से बचाया : कार में स्वार युवक बीटन , हरोली जिला ऊना के रहने वाले थे

गत महीने 11 अगस्त को हिमाचल के गांव देहलां से आई इन्नोवा के बहने से 11 लोगों की तेज बहाव में बहने से हो गई थी रोहित भदसाली। माहिलपुर / हरोली : , 10...
Translate »
error: Content is protected !!