एक शिक्षिका की मौत : स्कूल के स्टॉफ रूम का दोपहर बाद छत गिरने से इसके नीचे चार शिक्षक दब गए

by

लुधियाना : पंजाब में यहां बद्दोवाल स्थित एक सरकारी स्कूल के स्टॉफ रूम का बुधवार को दोपहर बाद छत गिरने से इसके नीचे चार शिक्षक दब गए जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी शिक्षकों को बाहर निकाल लिया गया है लेकिन इसमें से एक शिक्षिका रविंदर कौर की मौत हो गई। अन्य घायल शिक्षकों को लुधियाना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बच्चे भी स्कूल में ही थे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की इमारत जर्जर होने के कारण इसका रेनोवेशन का काम चल रहा था। हादसा उस समय हुआ, जब सभी शिक्षक स्टॉफ रूम दोपहर का भोजन कर रहे थे। इस स्कूल का निर्माण 1960 में हुआ था। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर कहा, ” सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बद्दोवाल की घटना से वह बेहद दुखी हैं। मैंने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और जिला प्रशासन लुधियाना को तुरंत हरसम्भव सहायता प्रदान करने के लिए कहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और पूरे परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। “

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के मुलाजिम 13 से 17 सितंबर पर रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर 

गढ़शंकर, 12 सितंबर: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन, ज्वाइंट फोरम तथा एकता मंच, जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तय किये कार्यक्रम अनुसार मंडल कार्यालय गढ़शंकर में धरना दिया गया। चल रहे संघर्ष में समूचे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस : ईस्ट सेंट्रल रेलवे का कारनामा,अधिकारियों ने बाद में ये मानवीय भूल

धनबाद |झारखंड के धनबाद में रेलवे ने हनुमान जी को मंदिर खाली करने का नोटिस थमा दिया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार शाम को मंदिर के बाहर ये नोटिस लगाया। यह हनुमानजी के नाम...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबलों में ब्लॉक के बिभिन्न स्कूलों ने टीचर्स ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर :   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिंसिपल किरपाल सिंह ब्लॉक नोडल ऑफिसर गढ़शंकर-2 की अगुआई में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबला करवाया गया। जिसमें ब्लॉक के बिभिन्न टीचर्स...
article-image
पंजाब

अपहरण और हत्या के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 9 साल बाद अब जांच के लिए एसआईटी गठित

अप्रवासी भारतीय पर दर्ज अपहरण और हत्या के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 9 साल बाद अब जांच के लिए एडीजीपी एएस राय की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!