गुरु गोबिंद सिंह जी को जोड़े में दिखाने पर मंत्री तरुणप्रीत सोंद से खफा अकाल तख्त साहिब : जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और विभाग के निदेशक से एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण मांगा

by

अमृतसर। श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) स्मारक में लगी तस्वीर पर धार्मिक पटल पर विवाद खड़ा हो गया है।

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और विभाग के निदेशक से एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण मांगा है।

जत्थेदार ने आदेश दिया है कि मंत्री स्वयं श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचकर अपना पक्ष रखें, जबकि विभाग के निदेशक लिखित रूप में जवाब भेजेंगे।

स्मारक में लगे चित्रों को लेकर आरोप है कि सिख सिद्धांतों, मर्यादा और परंपराओं के विरुद्ध प्रस्तुति की गई है। खासतौर पर उस चित्र पर ऐतराज जताया गया है जिसमें दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज को पांच प्यारों को अमृत पान करवाते हुए दिखाया गया है।

जत्थेदार के अनुसार चित्र में गुरु साहिब को जोड़े पहने दर्शाया गया है, जो सिख मर्यादा के अनुरूप नहीं है। इतना ही नहीं, अमृत छक रहे सिंह को बीर आसन में न दिखाया जाना भी धार्मिक मर्यादा के विपरीत बताया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृत संचार की ऐतिहासिकता और परंपरा के अनुसार अमृत का बाटा, खंडा और समूचा वातावरण विशेष मर्यादा में होता है, लेकिन स्मारक में प्रदर्शित चित्र में इन प्रतीकों की दिखावट परंपरागत रिवायत से मेल नहीं खाती। इसके अलावा चित्र में बनी दो पालकी और निशान साहिब की भी धार्मिक साख पर प्रश्नचिह्न लगाया गया है, क्योंकि इनकी प्रस्तुति सिख परंपरा के अनुरूप नहीं मानी गई।

जत्थेदार ने पत्र में कहा है कि सिख मर्यादा के खिलाफ इस तरह की प्रस्तुति किसकी अनुमति से की गई और इसे अंतिम रूप देने में किन-किन लोगों की शमूलियत रही। अकाल तख्त ने इसे गंभीर मामला मानते हुए स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े किसी भी चित्रण में गलती की कोई गुंजाइश नहीं हो सकती।

धार्मिक संगठनों द्वारा पहले भी इस तस्वीर पर आपत्ति जताई गई थी। अब अकाल तख्त द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद विभाग पर दबाव बढ़ गया है कि वह बताए कि यह प्रस्तुति किस आधार पर और किसकी देखरेख में तैयार की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर लगाई मुहर : बरकरार रहेगा सामान्य वर्ग को दिया जाने वाला 10% आरक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुहर लगा दी। इस फैसले का फायदा सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और सरकारी नौकरी में...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Nov.16 : The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 622 Female Recruit Constables of Batch Nos. 268,269 & 270 was held with grandeur at the Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने महिला डॉक्टर की वहशियाना हत्या खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 20 अगस्त: प्रांतीय कमेटी टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के आह्वान पर मंडल गढ़शंकर में कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से हुए जबर जनाह पश्चात वहशियाना कत्ल के विरोध में शहरी उप मंडल, देहाती उपमंडल,...
article-image
पंजाब

Rajesh Bagha and Uday Sood

New Delhi/Daljeet Ajnoha/Mar.20 : A productive meeting was held with Counselor Mr. Sedula Mashudubele Mamabolo at the South African Embassy (South African High Commission) located in New Delhi. Present at this meeting were Mr....
Translate »
error: Content is protected !!