पंजाब में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए 6000 से अधिक पदों पर भर्ती

by

चंडीगढ़ : सरकारी नौकरी की खोज में लगी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। यदि आप आंगनवाड़ी में कार्य करना चाहती हैं, तो जान लें कि पंजाब में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इस भर्ती के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं बाल विकास विभाग (SSWCD) ने आधिकारिक सूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर से प्रारंभ होगी और उम्मीदवार 10 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाना होगा। यह भर्ती विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग पदों के लिए है।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए महिलाओं को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आंगनवाड़ी वर्कर के पद के लिए 12वीं कक्षा पास होना भी जरूरी है। जो महिलाएं संबंधित क्षेत्र से हैं, उन्हें उसी क्षेत्र से आवेदन करना चाहिए।

आवेदन करने की प्रक्रिया

– सबसे पहले इच्छुक महिला उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाना होगा।

– इसके बाद Latest News सेक्शन में ‘Advertisement For Recruitment Of Anganwadi Workers And Helpers in Various Districts of Punjab’ के लिंक पर क्लिक करें।

– अब Online Application Form विकल्प पर क्लिक करें।

– इसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरकर सब्मिट करें। आपको ओटीपी प्राप्त होगा।

– इसे भरने के बाद आप भर्ती पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

– अब ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।

– सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अपना आंगनवाड़ी सेंटर कोड भरें।

– इसके बाद अपना नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और श्रेणी जैसी सभी जानकारी भरें।

– अंत में आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म को सब्मिट करें और एप्लिकेशन आईडी को भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने जमानत दी : न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट की न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बीते 24 सितंबर को वह गिरफ्तार हुआ था। आरोप...
article-image
पंजाब

Govt must build roads to

Appeal to Punjab CM, Finance Minister, Deputy Speaker, Sports-Tourism-Culture Minister Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 12 : Lakhs of devotees visit the historic sites of Sri Charan Choh Ganga and Sri Guru Ravidas Dharm Sthan Begumpura at...
पंजाब

विदेश भेजने के लिए 12 लाख की ठगी करने के आरोप में पिता-पुत्र पर केस दर्ज।

दसूहा : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में दसूहा पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनकी पहचान सुखवीर सिंह पुत्र भूपिदर सिंह व भूपिदर सिंह पुत्र...
article-image
पंजाब

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में झूठ फैला रही हैं पंजाब विरोधी ताकतें : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबवासियों से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा हर परिवार के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में पंजाब विरोधी ताकतों द्वारा किए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!