गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़ने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या : धारा 295-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज

by

फिरोजपुर :  पंजाब के एक गुरुद्वारे में पूज्य गुरु ग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़ने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कथित बेअदबी की घटना बंडाला गांव में हुई।  बख्शीश सिंह नाम के किशोर ने कथित तौर पर एक गुरुद्वारे के परिसर में प्रवेश करने के बाद पवित्र पुस्तक के कुछ पन्ने फाड़ दिए। उसे तुरंत लोगों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला।

                         पुलिस ने कथित बेअदबी के मामले में बख्शीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पुलिस के मुताबिक मामला तब बिगड़ा जब बख्शीश ने पन्ने फाड़कर भागने की कोशिश की. पुलिस ने कहा कि उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जो घटना की जानकारी मिलने पर गुरुद्वारे में एकत्र हुए और बख्शीश की गंभीर पिटाई की।

धारा 295-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज :   घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौम्या मिश्रा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार समिति के अध्यक्ष लखवीर सिंह की शिकायत के आधार पर बख्शीश सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

इस बीच, बख्शीश के पिता लखविंदर सिंह ने कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। अपने बेटे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर दुख व्यक्त करते हुए, लखविंदर सिंह ने अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर शंभू बॉर्डर की ओर किया कूच : शंभू बॉर्डर पर किसानों का ​जमावड़ा बढ़ना शुरू, 4 जून को नई सरकार बनने से पहले किसानों ने फिर आंदोलन की भरी हुंकार

शंभू बॉर्डर :  पंजाब में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद 2 जून को किसान आंदोलन के 110 दिनों बाद किसान अपना विरोध प्रदर्शन फिर से जिंदा कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक)...
article-image
पंजाब

पंजाब शराब घोटाले में भगवंत मान के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नही की जा रही, कहीं कोई फिक्स मैच तो नहीं खेला जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणी अकाली दल, शहीद भगत सिंह की तरह ही राष्ट्र, पंजाब और साम्प्रदायिक सदभाव के लिए प्रतिबद्ध शिरोमणी अकाली दल अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेगा :  सुखबीर सिंह बादल यह बेहद निंदनीय...
article-image
पंजाब

भाजपा में शामिल : तलवाड़ा गांव अमरोह के पंचायत सदस्य सोम दत्त अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) गांव अमरोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मिट्ठू की अध्यक्षता में बैठक आयोजितकी गई।इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा जिला प्रभारी संजीव मन्हास विशेष रूप से शामिल हुए।...
article-image
पंजाब

30 लाख रिश्वत का मामला : एडवोकेट सलवान और बिचौलिये की हिरासत फिर एक सितंबर तक बढ़ी

चंडीगढ़। बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे हाई कोर्ट के नामी वकील जतिन सलवान और बिचौलिये सतनाम सिंह को सीबीआई ने सोमवार को वीडियो...
Translate »
error: Content is protected !!