सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी आम आदमी पार्टी – मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

चंडीगढ़  : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी को बहुत मजबूत किया है। भगवंत मान सरकार की नीतियों को देख अन्य पार्टी के नेता प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।  सीएम भगवंत मान ने इस बार अकाली दल में बड़ी सेंध लगाई है। शिरोमणि अकाली दल बादल के अमृतसर दक्षिण से हलका प्रभारी तलबीर गिल अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

सीएम मान ने पार्टी में किया स्वागत :  सीएम भगवंत मान ने तलबीर गिल और उनके साथियों को आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। अमृतसर और आसपास की जनता में उनकी अच्छी पकड़ है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता दलवीर गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। सीएम मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

‘सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी आम आदमी पार्टी :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नीतियों से प्रभावित होकर दलवीर गोल्डी ने आप का दामन थामा है। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी काफी मजबूत हो रही है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही दावा कर चुकी है कि वो सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है।

बस आपको झाड़ू पर दबाना होगा बटन :  सीएम भगवंत मान का कहना है कि पंजाब के लोगों को कुछ नहीं करना है। उन्हें बस झाड़ू के निशान पर बटन दबाना है। इसके बाद आगे की सारी जिम्मेदारी मेरी है। हम लोगों का पूरा ख्याल रखेंगे। हम उन्हें सारी सुविधाएं देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेप का आरोपी आप विधायक पठानमाजरा ग्वालियर से गिरफ्तार : कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा  को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें पटियाला की अदालत में पेश किया गया,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 पूर्व मंत्रियों व 2 पूर्व विधायकों सहित भाजपा में 8 बड़े नेता शामिल

चंड़ीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे ने पंजाब कांग्रेस में खलबली मचा दी है। पंजाब के 4 पूर्व कांग्रेसी ममंत्रियो सहित 8 बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।...
article-image
पंजाब

Fast Track Court to be

Hoshiarpur/ May 8 /Daljeet Ajnoha : In order to dispose of the pending cases in Office of Assistant Labour Commissioner, fast track Court will be organized for the first time. This Court will be...
Translate »
error: Content is protected !!