गुरु नाभा दास जी के आदर्शों अपनाकर ही समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण संभव: किशोरी लाल

by
महाशा कल्याण सभा बैजनाथ द्वारा गुरु नाभा दास जयंती का भव्य आयोजन
बैजनाथ, 8 अप्रैल : महाशा कल्याण सभा बैजनाथ द्वारा गुरु नाभा दास जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गुरु नाभा दास के आदर्शों एवं शिक्षाओं को विस्तार से याद किया गया तथा उपस्थित जनसमूह को उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विधायक किशोरी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु नाभा दास जी एक महान दार्शनिक एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में फैली व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा मानवता, समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि गुरु नाभा दास जी जैसे संतों के विचार आज के युग में ओर भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। समाज में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों और नैतिक मूल्यों में आ रही कमी को रोकने के लिए हमें ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से गुरु नाभा दास जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, शिक्षा और सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया।
विधायक किशोरी लाल ने महाशा कल्याण सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने महाशा सभा से संबंधित युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सभा के प्रधान सुरिंदर कुमार ने मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा सभा की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाशा सभा समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण एवं युवाओं के मार्गदर्शन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में पूर्व अनुसूचित जाति सैल के उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू, सुमित सत्ती, चंद्रभान, रमेश कुमार एवं सुरेंद्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला अधिकारी ने लगाया आरोप : पति ने एसबीआई अधिकारी के साथ मिलकर 37 लाख रुपए और लॉकर में रखे सोने के गहने निकाले

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू में एक महिला अधिकारी ने अपने डॉ. पति और एसबीआई अधिकारी के साथ मिलीभगत कर 37 लाख रुपए और लॉकर में रखे सोने के गहने निकालने का आरोप लगाया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल से शादीशुदा…होटल में दोस्त संग पकड़ी गई पत्नी : रोते हुए पति बोला- मैंने GPS लगाया था

अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते की नहीं, बल्कि भरोसे, टूटे...
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड ऊना में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग तिथियां निर्धारित

ऊना : शिक्षा खंड ऊना के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए खंड प्रारम्भिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में बिछी बर्फ की सफेद : जमकर नाचे टूरिस्ट

 डलहौजी : नए साल के पहले ही दिन, चंबा ज़िले का मशहूर टूरिस्ट शहर डलहौजी पहली बर्फबारी के बाद गुलजार हो गया। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जबकि बर्फ से ढके...
Translate »
error: Content is protected !!