गुरु रविदास महाराज जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में सांपला को नहीं किया गया सम्मानित 

by
   दिल्ली में तोड़े गए श्री गुरु रविदास जी के मंदिर को अभी तक नहीं उसी स्थान पर ना बनाए जाने को लेकर  और किसानी बिलों के विरोध में रोष जताया
 गढ़शंकर । राष्ट्रीय एससी कमिशन के चेयरमैन ओर पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला को गुरु रविदास महाराज के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में कृषि बिलों को लेकर किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा तो गुरु रविदास महाराज जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रवंधक कमेटी दुवारा  भी सिरोपा देकर सम्मानित नहीं किया गया।
  गुरु रविदास महाराज जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब  प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह चाकर ने संपर्क करने पर कहा भाजपा नेता विजय सांपला गुरु रविदास महाराज जी के तपोस्थल पर माथा टेकने आए हुए थे। यहां पर हैड ग्रंथी नरेश सिंह ने दिल्ली में तोड़े गए श्री गुरु रविदास जी के मंदिर को अभी तक नहीं उसी स्थान पर ना बनाए जाने को लेकर  और किसानी बिलों के विरोध में विजय सापलां से रोष व्यक्त किया और विजय सांपला को सम्मानित नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि गुरु रविदास महाराज जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक होने आने वाले नेताओं व प्रमुख शख्सियतों को प्रवंधक कमेटी की और से सिरोपा देकर सम्मानित किया जाता रहा है। इससे पहले विजय सापलां को गुरु रविदास महाराज जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब आने पर सम्मानित किया जा चुका है लेकिन तव उकत दोनों घटनाए नहीं हुई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2,000 पुलिस टीमें रेड कर रहीं …पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ ‘ऐलान-ए-जंग’ : CM मान के आदेश पर ऑपरेशन ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ अब ‘जंग’ का ऐलान हो गया है। सीएम भगवंत मान के आदेश पर ऑपरेशन ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन का मकसद...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस जालंधर की टीम ने नामधारी फुटबॉल अकादमी को हराकर टूर्नामेंट का प्रथम जीता ईनाम : कॉलेज वर्ग में सिख नेशनल कॉलेज बंगा ने गढ़शंकर को और ग्रामीण वर्ग में पद्दी सूरा सिंह ने धमाई को हराकर जीता प्रथम पुरस्कार

गढ़शंकर, 12 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा भारतीय आप्रवासी दर्शन सिंह पिंका की माता जोगिंदर कौर को समर्पित खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 21वां राज्य स्तरीय ओलंपियन...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
article-image
पंजाब

बच्चों से मुलाकात डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को बच्चों की रुचि के हिसाब से गतिविधियां करवाने के दिए निर्देश

होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व आब्र्जवेशन होम का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जहां बच्चों से मुलाकात कर...
Translate »
error: Content is protected !!