गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा रिमाइंडर – मनीष तिवारी के पत्रों का लिया संज्ञान

by

चंडीगढ़, 22 अगस्त :  लगातार 14 महीनों से संसद में मुद्दे उठाने और केंद्रीय गृहमंत्री से लगातार फ़ॉलो-अप करने के बाद, अब गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।

4 अगस्त 2025 को जारी इस पत्र में कहा गया है कि मनीष तिवारी (सांसद, लोकसभा) के पत्रों पर अभी तक प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसलिए मंत्रालय ने अनुस्मारक (Reminder) भेजते हुए स्पष्ट किया है कि यह मामले अब और लंबित नहीं रह सकते।

गृह मंत्रालय ने प्रशासन से पाँच प्रमुख मुद्दों पर रिपोर्ट मांगी है –
1. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संपत्तियों की शेयर-वाइज बिक्री पर रोक।
2. पुनर्वास कॉलोनियों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक़।
3. नगर निगम दायरे में आए 22 गाँवों के लाल डोरा विस्तार से जुड़े मामले।
4. चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में आवश्यक बदलावों को नियमित करना।
5. ग्रुप हाउसिंग व को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़ से जुड़े लम्बे समय से लंबित मुद्दे।

मनीष तिवारी ने कहा कि “मैं उम्मीद करता हूँ कि चंडीगढ़ प्रशासन अब टालमटोल की बजाय सकारात्मक समाधान प्रस्तुत करेगा।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए किए जाएं पुख्ता प्रबंध: जिलाधीश

होशियारपुर  :  17 अगस्त तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा संबंधी जिला प्रबंधकी काम्पलैक्स में जिलाधीश श्री संदीप हंस ने सिविल तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने यात्रियों के लिए पुख्ता...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर 29 अप्रैल को किया जायेगा प्रदर्शन : मट्टू

गढ़शंकर 15 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी 29 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करेगी। कमेटी के राज्य सचिव कामरेड दरशन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू उपप्रधान जनवादी महिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भी लागू होता यूसीसी-अगर हिमाचल में भाजपा की फिर सरकार होती : जयराम ठाकुर

पूर्ण राजत्व दिवस के मंच का मुख्यमंत्री ने किया राजनीतिक दुरुपयोग, भाँग की खेती के दुरुपयोग से हिमाचल को बचाने के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी : जयराम ठाकुर कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने...
article-image
Uncategorized , पंजाब

एसजीपीसी टास्क फोर्स पर युवक का कृपाण से हमला

अमृतसर : पंजाब में ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के अवसर पर, श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर एक युवक ने कृपाण के साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टास्क फोर्स पर हमला कर दिया।...
Translate »
error: Content is protected !!