गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर शुरू

by

ऊना, 20 अक्तूबर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं बाहरवीं वाहिनी गृह रक्षा विभाग ऊना द्वारा आपदा मित्र योजना के तहत गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र मुबारिकपुर में तीन दिवसीय दोहराई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला ऊना के 71 आपदा मित्रों ने भाग लिया।
जिला उपायुक्त ऊना द्वारा इन आपदा मित्रों को प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया किट भी प्रदान की जाएगी। आपदा मित्र गृह रक्षा विभाग के साथ मिलकर आपातकाल परस्थितियों में प्रशासन की सहायता करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन को समुदाय में धरातल स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। जब कोई आपदा आती है तो किसी भी सरकारी मशीनरी और बाहरी सहायता से पहले प्रभावित समुदाय के स्वयंसेवक आमतौर पर बचाव एवं राहत कार्यों में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने हेतु उपलब्ध होते हैं। आपदा प्रतिक्रिया में स्वयंसेवकों की सहायता से जान माल के नुक्सान को कम किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय : 1226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतमत आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने को स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी (कांस्टेबल) के 1226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतमत आयु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव की तिथियों का होगा एलान : हिमाचल में साथ ही लग जाएंगी चुनाव आचार संहिता

न्यू दिल्ली । चुनाव आयोग हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर करने के देगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सूत्रों की माने तौ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटरों ने हितों की रक्षा को लेकर बनाई रणनीति, 19 जुलाई की बैठक में जुटेंगे सभी सदस्य

योगेश चौहान : अर्की : दी मांगल लैंड लूजर्स एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड, बागा की अर्की घटक की बैठक शनिवार को उपाध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अर्की...
हिमाचल प्रदेश

8 अप्रैल तक सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक आयोजन पर रोकः डीसी

शादी में 50 से अधिक लोगों नहीं हो सकते जमा, संबंधित एसडीएम से अनुमति आवश्यक ऊना  : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जिला...
Translate »
error: Content is protected !!