गेंहू खरीद के लिए जीएसटी के साथ पैन नंबर भी जरूरी : एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम 100 मीट्रिक टन निर्धारित

by
धर्मशाला, 28 जुलाई :  भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेंहू के उत्पाद जैसे आटा, मैदा, सूजी, दलिया आदि बनाने वाले उपक्रमों को गेंहू की उपलब्धता बनाए रखने के लिए गेंहू की साप्ताहिक ई- नीलामी के शर्तों में कुछ आंशिक सुधार किए हैं जिससे की अलग अलग स्वामित्व वाले इकाइयों को गेंहू की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके जो की गेंहू उत्पादों के बाजार मूल्यों में स्थिर रखने में सहायक सिद्ध होंगे।
पूर्व में एक जीएसटी नंबर पर अधिकतम 100 मेट्रिक टन गेंहू की खरीद की जा सकती थी जिसमे परिवर्तन कर अब जीएसटी के साथ-साथ पैन नंबर भी लिंक कर दिया गया है तथा एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम सीमा 100 मेट्रिक टन निर्धारित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि नीलामी में गेंहू खरीद करने वाले इकाइयों, उपक्रमों को इस बात का प्रमाणपत्र भी देना होगा की उनके द्वारा नीलामी में क्रय किए गए गेंहू से गेंहू उत्पादों का निर्माण उनके स्वयं के उपक्रम द्वारा की जाएगी ना की क्रय किए गए गेंहू को किसी दूसरे उपक्रम या व्यापारी को बेचा जाएगा। प्रत्येक बुधवार को होने वाले नीलामी में भाग लेने वाले उपक्रमों को पहले अमानत राशी मंगलवार तक जमा करने के बजाए अब अमानत राशी सोमवार को 6 बजे सायं तक जमा करने होंगे।
28 जून से प्रारंभ हुए ई- नीलामी में भारतीय खाद्य निगम द्वारा अब तक पाँच साप्ताहिक नीलामी में 8200 मेट्रिक टन गेंहू की बिक्री प्रदेश में की जा चुकी है तथा भविष्य में भी गेंहू, चावल की खुले बाजार में बिक्री चालू रखी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हल्दी खरीद के लिए पंजीकरण प्रपत्र किया जारी

रोहित जसवाल। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश के किसानों से प्राकृतिक खेती पद्धति द्वारा उगाई गई हल्दी की खरीद के लिए पंजीकरण प्रपत्र जारी किया। वित्तीय वर्ष 2025-26...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय GST इंस्पेक्टर 50,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कारोबारी शिकायतकर्ता से 1,25,000/- की मांग की थी, जिसमें 50,000/- रूपये लेता रंगे हाथों किया अरेस्ट एएम नाथ। ऊना :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विजिलेंस विभाग द्वारा जीएसटी इंस्पेक्टर अंशुल धीमान को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी बनाई : संयुक्त किसान मोर्चा ने कमेटी को नकारा

चंडीगढ़: 18 जुलाई केंद्र सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कमेटी बना दी है। इस बहुप्रतिक्षित कमेटी का चेयरमैन पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को बनाया गया है। नीति आयोग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा पुलिस ने 1.44 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा यूपी का व्यक्ति

एएम नाथ । चंबा :  चंबा पुलिस ने यूपी के एक व्यक्ति को 1.44 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है। कोकीन के साथ पकड़ा व्यक्ति पार्थ आरोड़ा निवासी सिटी अस्पताल गांधी नगर फैंडस एनकलेव...
Translate »
error: Content is protected !!