गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और राजीव राजा गैंग के दो गुर्गों को पटियाला पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार : हथियार बरामद

by

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और राजीव राजा गैंग के दो गुर्गों को पटियाला पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उर्फ चीकू निवासी न्यू मालवा कालोनी सन्नौरी अड्डा पटियाला और सुखपाल सिंह निवासी गांव हरियाउ जिला संगरूर के तौर पर हुई है।

आरोपियों को सन्नौर से ऋषि कालोनी मोड़ पर से गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल 32 बोर समेत 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार उर्फ चीकू के खिलाफ सात और सुखपाल सिंह के खिलाफ तीन मामले कत्ल, इरादा कत्ल आदि के पहले ही दर्ज हैं। रोहित कुमार व सुखपाल सिंह की आपस में जान-पहचान जेल में हुई थी। रोहित कुमार साल 2020 से 2023 तक विभिन्न जेलों में रहा है। इस दौरान इसकी नजदीकी साल 2022 में लारेंस बिश्नोई गैंग के नवप्रीत सिंह उर्फ नव लाहौरियां से हुई थी। जेल में नव लाहौरियां व रोहित कुमार चीकू के खिलाफ लड़ाई-झगड़ा करने व हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा थाना त्रिपड़ी में दर्ज हुआ था। रोहित कुमार तेजपाल का पुराना साथी रहा है।

तेजपाल का 3 अप्रैल 2024 को इसके विरोधी गैंग पुनीत सिंह गोला ने सन्नौरी अड्डे पर कत्ल कर दिया था। साल 2021 से रोहित व तेजपाल के अपने विरोधी ग्रुप पुनीत सिंह गोला के साथ लड़ाई-झगड़े चलते आ रहे हैं। रोहित कुमार और सुखपाल सिंह इकट्ठे पटियाला जेल में बंद रहे हैं। आरोपी सुखपाल सिंह भूनरहेड़ी में महिलाओं के किरपानों के साथ गला काटने वाले दोहरे कत्ल केस में पटियाला जेल में बंद रहा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित कुमार चीकू अब हथियारों के साथ अपने साथी तेजपाल के हुए कत्ल का बदला लेने के लिए अपने विरोधी गैंग के किसी सदस्य पर फायरिंग करने वाले थे। इन आरोपियों की गिरफ्तारी व असलाह की बरामदगी से पटियाला में होने वाली यह वारदात टल गई है।

विरोधी गैंग का सदस्य भी हथियारों समेत काबू :   पुलिस ने पुनीत सिंह गोला के करीबी साथी यशराज उर्फ काका निवासी पटियाला को डियर पार्क के नजदीक डकाला रोड से गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो पिस्टल समेत 14 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक यशराज के खिलाफ कत्ल व इरादा कत्ल के चार केस दर्ज हैं। गौरतलब है कि पुनीत सिंह गोला को 1 अगस्त 2024 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी यशराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवतार तारी का 12 जून 2024 को तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया था। तारी का भी अपराधिक रिकार्ड था। इस केस में यशराज भगोड़ा था। एसएसपी ने बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि पकड़े तीनों आरोपी बरामद किए हथियारों को मध्यप्रदेश से लेकर आए थे। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा। जिससे पूछताछ में और अहम खुलासे हो सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले व्यक्ति विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने लखवीर सिंह उर्फ खीरू पुत्र केवल सिंह निवासी गांव टिब्बियां के खिलाफ नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में धारा 96,137(2) बीएनएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर निवासी मोहिंदर सिंह गिल के हुए मरणोपरांत नेत्रदान

गढ़शंकर,  2 अक्तूबर: नेत्रदान संस्था नवांशहर के जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन ने बताया कि मोहिंदर सिंह गिल सुपुत्र गुलजारा सिंह निवासी, वार्ड नंबर 5 गढ़शंकर का संक्षिप्त बीमारी के पश्चात देहांत हो गया...
article-image
पंजाब

भुल्लर का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर : राज्यपाल की सहमति के बाद बढ़ी हलचल

चंडीगढ़ :  पंजाब के चर्चित रंधावा आत्महत्या मामले में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के कैबिनेट मंत्री रहे ललजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूर कर लिया...
article-image
पंजाब

नहर में महिला और बच्ची का शव : एक दिन पहले फिरोजपुर में पिता के सामने बह गए थे दो मासूम

अबोहर : अबोहर में अलग-अलग जगह दो शव मिले हैं। दोनों शव नहर के पानी में तैरते हुए मिले हैं, जिनमें एक महिला और एक बच्ची शामिल है। उपमंडल में केरा खेड़ा गांव के...
Translate »
error: Content is protected !!