गैंगस्टर सत्ता नौशहरा के तीन गुर्गे गिरफ्तार : एक स्प्लेंडर बाइक और 3 पिस्टल बरामद

by

तरनतारन। जिला पुलिस ने विदेश बैठे गैंग्सटर सतबीर सिंह सत्ता नौशहरा के गिरोह से जुड़े तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक व तीन पिस्टल बरामद की गई हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने माना कि वह सत्ता नौशहरा के कहने पर रंगदारी के लिए लोगों को धमकाने व घरों पर गोलियां चलाने का काम करते थे। तीनों को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया गया है।

एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि सीआइए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह व एएसआइ कुलवंत सिंह विर्क के नेतृत्व में विशेष टीम ने नाकाबंदी करके स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन लोगों को दबोचा। तलाशी दौरान उनके कब्जे से 30 बोर के दो पिस्टल, 32 बोर का एक पिस्टल, तीन मैगजीन व चार कारतूस बरामद हुए। बाद में आरोपितों की पहचान हरप्रीत सिंह प्रीत पुत्र सुखदेव सिंह निवासी वड़िंग मोहनपुर, महिकप्रीत सिंह मल्होत्रा पुत्र साहिब सिंह निवासी जट्टा, अनमोल सिंह मोला पुत्र भुपिंदर सिंह निवासी सेरों के तौर पर हुई।

एसएसपी ने बताया कि विदेश बैठे गैंग्सटर लखबीर सिंह हरिके के करीबी साथी सत्ता नौशहरा ने इलाके से रंगदारी वसूलने के लिए एक गिरोह बना रखा है। यह तीनों उसी गिरोह के सदस्य हैं। रंगदारी वसूलने के लिए लोगों को धमकाने व दहशत पैदा करने के लिए घरों पर गोलियां चलाते थे। इनके दो और साथियों की तलाश की जा रही है। हरप्रीत सिंह के खिलाफ थाना सरहाली में इरादत्न हत्या व अस्लहा एक्ट के तहत केस दर्ज है। इस मौके एसपी (आइ) रिपुतपन सिंह, डीएसपी सुखबीर सिंह संधू, सीआइए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक में टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत : ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 24 अप्रैल : गत 21 अप्रैल को सायं 9:30 बजे के करीब जसपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी रसूलपर तथा बलविंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.- 32-जे-9238 पर सवार...
article-image
पंजाब

पांच जनवरी को होगा एनआरआई सभा पंजाब का चुनाव : एनआरआई सभा पंजाब के सदस्य 24 हजार से अधिक,

जालंधर : एनआरआई सभा पंजाब रजि. के चुनाव पांच जनवरी को हैं, जिसको लेकर जालंधर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। एनआरआई सभा पंजाब 1996 में चर्चा में आई थी, जिसे 1998 में रजिस्टर...
article-image
पंजाब , समाचार

साढ़े चार करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए थे आरोपी : चोरी की कार को पीड़ित के घर पर किया पार्क, मालिक ने पूछा तो पिस्तौल निकाल कर किए घर पर फायर

श्री मुक्तसर साहिब : सीआइए स्टाफ की ओर से विगत दिन एक किलो 150 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपितों ने ही दो फरवरी की देर रात गोनियाना रोड गली नंबर नौ में किशोर...
article-image
पंजाब

बच्ची को लगी गोली -अचानक सिर से बहने लगा खून… पतंगबाजी देख रही थी मासूम मां के साथ घर की छत पर

लुधियाना :   गोली चलने से एक बच्ची घायल हो गई। दरअसल लोहड़ी की मस्ती में चारों तरफ डीजे बजे रहे थे। जगह-जगह ऊंची आवाज के गानों के बीच हुल्लड़बाजों की भी मौज रही। इसी...
Translate »
error: Content is protected !!