पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 3 गिरफ्तार

by

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इस खुफिया सूचना पर आधारित ऑपरेशन में अमृतसर से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

इस बात की जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस की आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश उर्फ अशु मसीह, अंग्रेज सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी तरनतारन जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल आठ पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें तीन 9एमएम पिस्तौल और पांच .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं, साथ ही संबंधित मैगजीन भी जब्त की गई हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित एक हथियार तस्कर के लगातार संपर्क में थे। वे तरनतारन के बॉर्डर इलाके, विशेष रूप से गांव मारी कम्बो के, में हथियारों की खेप मंगवाते और आगे सप्लाई करते थे।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से महेश उर्फ अशु मसीह और अंग्रेज सिंह पहले से भी हथियार अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में वांछित थे। उनके खिलाफ पहले भी अमृतसर के एसएसओसी थाना में मामला दर्ज है, जिसमें पहले पांच पिस्तौल की बरामदगी हो चुकी है।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि इस मामले में गहन जांच जारी है। पुलिस का लक्ष्य इस पूरे नेटवर्क की पिछली और अगली कड़ियों को उजागर कर पूरे गैंग को नेस्तनाबूद करना है। इसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के पीछे कौन-कौन लोग हैं और ये हथियार किन-किन हाथों तक पहुंचने थे।

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कर कहा कि हम पंजाब में अवैध हथियारों और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीमा पार से होने वाली तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देने का फैसला

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देने का फैसला लिया गया है। स्कूलों में आज से नीट...
article-image
पंजाब

किसानों और भाजपा वर्करों के बीच झड़प : मौके पर पुलिस मौजूद थी, फिर भी पत्थरबाजी हुई और कुछ किसानों को पत्थर लगने से आई चोटें

अमृतसर : गांव भिट्टेवड्ड में बुधवार देर शाम भाजपा वर्करों की एक चुनाव बैठक के दौरान किसान विरोध करने पहुंचे। इस दौरान किसानों और भाजपा वर्करों के बीच झड़प हो गई। मौके पर पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता...
article-image
पंजाब

विधायक रोड़ी की कांग्रेस सरकार के दौरान आवंटित कार्यों का राजनीतिक फायदा उठाने की दुर्भाग्यपूर्ण कोशिश : पंकज कृपाल

गढ़शंकर- कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज प्रैस को में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क का पैसा पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में लोक...
Translate »
error: Content is protected !!