गोबिंद सागर झील में जल क्रीडाओं के लिए अंदरौली में बनेगा कॉम्पलेक्सः राघव शर्मा

by
केटीडीएस की बैठक में बोले उपायुक्त, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए किए जाएंगे उपाय
ऊना (22 फरवरी)- कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलेपमेंट सोसाइटी (केटीडीएस) की एक बैठक आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि अंदरौली में गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं के आयोजन के लिए वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के प्रारूप को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि बुनियादी सुविधाएं जुटाने तथा गोबिंद सागर झील में बोटिंग व जल क्रीड़ाओं को शुरू करने की प्रक्रिया एक साथ चलेंगी। सभी प्रस्ताव तैयार करके ग्रामीण विकास तथा पर्यटन विभाग को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से किए जाएं और सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी कार्य योजना तैयार करें। मनरेगा के माध्यम से भूमि को विकसित किया जाएगा तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण होगा।
राघव शर्मा ने कहा कि केटीडीएस को गोबिंद सागर झील में बोटिंग व जल क्रीड़ाएं गतिविधियां करने के लिए बीबीएमबी से अनुमति मिल गई है। गोबिंद सागर झील में सभी गतिविधियां संचालित करने के बारे में भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बोटिंग तथा साहसिक पर्यटन के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।
बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, डीएफओ मृत्युंजय माधव सहित सोसाइटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की बसों में रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने आभार किया व्यक्त

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की तरह हरियाणा को भी ठगने की कोशिश में कांग्रेस – अब हरियाणा के लोग कांग्रेस के झूठे वादों पर नहीं करेंगे भरोसा: जयराम ठाकुर

पूरा देश सिर्फ मोदी की गारंटी पर ही भरोसा करता है,  हिमाचल में एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई कांग्रेसनीत सुक्खू सरकार प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों ने दिखा जमकर उत्साह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार गहरी खाई में गिरी : दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

घुमारवीं : गांव टिक्कर (सोई) में देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। उसे पीजीआई रेफर किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार कुप्रबंधन के लिए जानी जाएगी : 16 महीने के कार्यकाल में इस सरकार ने 25000 करोड़ का ऋण ले लिया – मीनाक्षी लेखी

एएम नाथ । शिमला : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को पत्रकार वार्ता...
Translate »
error: Content is protected !!