सतपाल सत्ती ने किया 2.90 करोड़ की 3 परियोजनाओं का लोकार्पण

by
ऊना, 22 फरवरी: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष ने आज लोअर देहलां नजदीक कुटिया में 42 लाख रूपये से निर्मित उठाऊ सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से इस क्षेत्र की 23 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके उपरांत सत्ती ने देहलां से बडैहर, सधियाणा टोबा से बसदेहड़ा, सम्पर्क मार्ग मुहल्ला चौधरियां एवं सम्पर्क मुहल्ला मोहंता के उन्नयन का विधिवत लोकार्पण किया। दो करोड़ 31 लाख रूपये की राशि से हुए इस उन्नयन कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री एवं वित्त एवं कॉरर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा 16 नवम्बर को कोरोना महामारी के चलते वर्चुअली किया गया था। इसके अलावा सत्ती ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर देहलां में 16 लाख 44 हजार रूपये से निर्मित दो कमरों का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि एक करोड़ रूपये की धनराशि से अप्पर देहलां में स्टेडियम का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसे जून माह के अंत तक पूर्ण करके युवाओं को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगभग डेढ़ करोड़ से अप्पर देहलां से मुहल्ला दियाड़ा और जखेड़ा रूपसी होटल से लेकर मुहल्ला रोड़ी से होकर गामेशाह मंदिर तक सड़क का शिलान्यास किया गया था, जिसे भी पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुहल्ला गरेवालां में 55 लाख रूपये की लागत से रिंग का निर्माण कार्य जारी है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उन्हें पूर्ण कर्त्वयनिष्ठा व बिना भेदभाव जनसेवा करने का आहवान किया तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया।
सतपाल सिंह सती ने कहा कि वर्तमान जय राम सरकार के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपयों की परियोजनाओं के निर्माण कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि देहलां में 79 लाख रूपये से सहायक अभियंता लोक निर्माण के कार्यालय भवन का निर्माण चल रहा है तथा मैहतपुर में 8.55 करोड़ रूपये से आईटीआई भवन बन रहा है। जबकि बनगढ़ नंगड़ां गलोड़ चौक जखेड़ा वाया मोरबड़ व गांव बास विभौर साहिब से पंजाब की सीमा तक सम्पर्क मार्गों के सुधारीकरण व चौड़ा करने तथा भटोली शिव मन्दिर से रायजादा मुहल्ला व हरनोट मुहल्ला अढ़ाई किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए लगभग 3 करोड़ 18 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।
जिला में प्रथम सरनदीप कौर को किया सम्मानित
इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने स्थानीय स्कूल की जमा दो नॉन मैडिकल छात्रा सरनदीप कौर को हिमाचल प्रदेश में 10वां तथा जिला ऊना में प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया। जबकि लोअर देहलां नजदीक कुटिया में उठाऊ सिंचाई परियोजना के लिए भूमि दान करने वाली लोअर देहलां की तृप्ता देवी पत्नी बलराज कुमार ऐरी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने 423 विद्यार्थियों को अटल वर्दी योजना के तहत वर्दियां भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर भाजपा मण्डलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री तिलक राज सैणी, केसीसी बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर व पूर्व निदेशक अमृत लाल भारद्वाज, अभिषाशी अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, उप-निदेशक उच्च शिक्षा पीसी राणा, एसडीओ लोक निर्माण अरविन्द चैधरी, बीडीसी लोअर देहलां तृप्ता देवी व अप्पर देहलां नरदेव सिंह, प्रधान लोअर देहलां संतोष कुमारी व अप्पर देहलां रजिन्द्र सिंह, उपप्रधान राहुल मेनन व रूपिंदर सिंह, पूर्व प्रधान देवेन्द्र कौशल तथा भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता केवल कृष्ण ऐरी, संजीव कौशल, पुनीत कौशल, पहुलाल भारद्वाज सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4 की मौत …होशियारपुर में बस-कार की टक्कर : कार सवार सभी मृतक एक ही परिवार, गांव चलेट दौलतपुर में पसरा मातम

भतीजे को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे दौलतपुर निवासी एएम नाथ। ऊना/ होशियारपुर  : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से शोक का माहौल है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोफेशनल कोर्स में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का हर वर्ष चिट्टा टेस्ट अनिवार्य : एडमिशन किसी का नहीं रोका जाएगा, केवल चिट्टा का टेस्ट आवश्यक होगा – सीएम सूक्खु

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के नशे के बढ़ते खतरे के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने नशे के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त और व्यापक अभियान शुरू करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों व ग्रामीण सम्पर्क मार्गों की बहाली पर विशेष ध्यान केंद्रित करें- जगत सिंह नेगी…कहा, प्रत्येक प्रभावित तक राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

राजस्व मंत्री ने थुनाग में की आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पुलिस में जल्द 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती : 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 ड्राइवरों को भर्ती किया जाएगा

शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्द ही 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 ड्राइवरों को भर्ती किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!