मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में शामिल करने का आग्रह डॉ. जनक राज ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री से किया

by

एएम नाथ। चम्बा  :  पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने भारत के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी से भेंट कर मणिमहेश यात्रा को केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रसाद योजना में शामिल करने का आग्रह किया। ताकि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जी ने हमें हमारी माँग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मणिमहेश यात्रा को केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रसाद योजना में शामिल किया जाता है तो इससे देश-विदेश में बैठे श्रद्धालुओं को भोले नाथ का आशीर्वाद मिल जाएगा।


इनमें चौरासी मंदिर परिसर, कुगती स्थित कार्तिक स्वामी और भरमाणी माता मंदिर समेत अन्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल करने की मंजूरी प्रदान की है।

इस प्रसाद योजना के तहत इस यात्रा मार्ग में आधुनिक सुविधाएं, पैदल यात्रा मार्गों का सुधार, हेल्थ और मेडिकल सहायता, पार्किंग, रहने की व्यवस्था, डिजिटल सूचना केंद्र और आपातकालीन सेवाओं का विस्तार किया जा सकता है।

इस योजना का उद्देश्य देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों का समग्र विकास करना है, ताकि धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिल सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त हो। पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि मेरा प्रयास है कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के संभावित सभी मार्गों को विकसित किया जाए। इसमें कुगती और होली से होने वाली मणिमहेश परिक्रमा यात्रा के अलावा भरमौर से मणिमहेश बदल झील तक का पुरातन रूट भी शामिल हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बहडाला में डोपलर से जांची वाहनों की गति ओवरस्पीड वाहन चालकों को दी चेतावनी

ऊना : राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा जागरुकता एवं निरीक्षण अभियान के अन्तर्गत आज आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच एवं ऊना पुलिस के संयुक्त दल ने मैहतपुर-ऊना रोड़ पर बहडाला में डोपलर डिवाइस के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*आजादी के बाद पहली बार पैदल चल विधायक पहुंचे मनोह….संग चले अधिकारी*

*लोगों ने किया भव्य स्वागत….जताया आभार*,  *पठानिया ने दिया भरोसा … लोगों को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा ।* एएम नाथ। शाहपुर :  विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर के बोडूसरना ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 साल की किशोरी को किया गर्भवती : शादी का दिया था झांसा, आरोपी युवक गिरफ्तार : एक अन्य मामले में शादी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक संबंध

 एएम नाथ। शिमला : नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर की है। वहीं आरोपी युवक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के बारह साल ऐतिहासिक उपलब्धि : खन्ना

विश्व में बज रहा भारत का डंका : खन्ना होशियारपुर, 11 जून :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी बीते 12 लंबे सालों से, यानी 4400 दिनों से, निरंतर तीसरी...
Translate »
error: Content is protected !!