*आजादी के बाद पहली बार पैदल चल विधायक पहुंचे मनोह….संग चले अधिकारी*

by
*लोगों ने किया भव्य स्वागत….जताया आभार*,  *पठानिया ने दिया भरोसा … लोगों को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा ।*
एएम नाथ। शाहपुर :  विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर के बोडूसरना ग्राम पंचायत के दूरदराज गांव मनोह का पैदल दौरा कर ठम्बा से मनोह तक बनाए जानी वाली सड़क की साइट का निरीक्षण किया । इस अवसर पर शाहपुर के सभी अधिकारी उनके साथ रहे । मनोह में लोगों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि ठम्बा से मनोह तक प्रस्तावित सड़क जोकि यहां के लोगों का सपना को वह अवश्य पूरा करेंगें और जल्द ही मनोह वासियों की यह वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
May be an image of 6 people
उन्होंने राजस्व,लोक निर्माण तथा वन विभाग के अधिकारियों को शीघ्र इसकी ज्वाइंट इंस्पेक्शन कर औपचारिकताएं पूरा करने के निर्देश दिए । उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि इस सड़क के अन्तर्गत आने वाली निजी भूमि के मालिक अतिशीघ्र जमीन की गिफ्टडीड प्रदेश सरकार के नाम करें ताकि बजट का प्रावधान कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके ।
उन्होंने बताया कि चढ़ी से ऊणी सड़क जोकि प्रधानमंत्री सड़क के तहत बनाई जानी प्रस्तावित है तथा 10 लाख से बनाई जाने वाली बलड़ी सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
May be an image of 3 people
आज केवल पठानिया सरना से पैदल चलते हुए कुफ़रु,भतूणा, बसूना, थेड़ा, मनोह वापिस ठम्बा पहुंचे। लगभग 7-8 किलोमीटर की इस यात्रा में उनके साथ शाहपुर के एसडीएम करतार चंद ,अधिशासी अभियंता जलशक्ति कैप्टन अमित डोगरा, लोक निर्माण अंकज सूद, डीएम फॉरेस्ट कार्पोरेशन नरेश, बीडीओ अनिल,एसडीओ लोक निर्माण विपुल,आरओ सुमित शर्मा,बैंक मैनेजर जेआर शर्मा, एचआरटीसी बीओडी के विवेक राणा,सेवा निवृत बीईईओ राजेश राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय उनके साथ रहे।
बोडुसरना की प्रधान मजनीश ने उपमुख्य सचेतक का धन्यवाद करते हुए कहा हम सब गांववासियों के लिए आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार शाहपुर के विधायक विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हमारे बीच आए हैं । हम सब उनका दिल से आभार व्यक्त करते हैं और अब हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी समस्याओं का शीघ्र ही निदान होगा। उन्होंने अपनी पंचायत की विभिन्न समस्याओं को भी उनके सम्मुख रखा ।
पूर्व प्रधान कुलवंत ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का आभार जताया एवं अपने विचार रखे ।
May be an image of 4 people and dais
*यह रहे उपस्थित*
एसडीएम करतार चंद ,अधिशासी अभियंता जलशक्ति कैप्टन अमित डोगरा, लोक निर्माण अंकज सूद, डीएम फॉरेस्ट कार्पोरेशन नरेश,एसडीओ लोक निर्माण विपुल,आरओ सुमित शर्मा,बैंक मैनेजर जेआर शर्मा, एचआरटीसी बीओडी के विवेक राणा,सेवा निवृत बीईईओ राजेश राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,पूर्व प्रधान कुलवंत,पूर्व प्रधानाचार्य कर्ण,राजेन्द्र जमवाल,राजेश राणा के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी बलडी,बोडुसरना,मनोह तथा आसपास के गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के आपदा प्रवाहित क्षेत्र का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया दौरा

पूरे प्रदेश में फिर से आपदा का दौर, जनजीवन अस्त- व्यस्त एएम नाथ। मण्डी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुल्थान में आयुष विभाग द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर : सीपीएस किशोरी लाल

स्वास्थ्य शिविर में 180 लोगों की जांची सेहत। बैजनाथ, 15 अक्तूबर : मुल्थान मेला ग्राउंड में आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य संसदीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला के गलोड़ से किया ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ : आत्मनिर्भर गांव से ही साकार होगी आत्मनिर्भर हिमाचल की परिकल्पना – हिमाचल के हितों की लड़ाई में कहीं दिखाई नहीं दे रही भाजपा : मुख्यमंत्री

नादौन क्षेत्र में 5.88 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की रखी आधारशिला नादौन :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत गलोड़ से ‘सरकार गांव के द्वार’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्था बर्बाद कर रही है सुख्खू सरकार : डॉ. जनक राज

हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था ICU में, क्या पढ़ेगा प्रदेश, क्या बनेगा भविष्य? एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के खोखले नारे अब...
Translate »
error: Content is protected !!