गोलियां चली : पिता-पुत्र समेत 3 की हत्या:2 की हालत नाजुक, 30 एकड़ जमीन को लेकर हिंसक झड़प

by

पटियाला : घनौर कस्बे के गांव चतर नगर में सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिसमें पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर घायलों हो गए । घायलों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बूटा सिंह और शंभू थाने के एसएचओ अमनपाल सिंह विर्क भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के पहुंचने समय मृतकों के शव, खेत में पड़े थे ।

जानकारी के मुताबिक जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। जिनमे एक पक्ष पटियाला के गांव नोगावां के रहने वाले दिलबाग सिंह और उनका बेटा जसविंदर सिंह जस्सी गांव चतर नगर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष से चतर नगर के ही रहने वाले सतविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह वहां मौजूद थे। दोनों में ठेके की जमीन को लेकर विवाद हो गया। दिलबाग सिंह सुबह भी अपने बेटे के साथ खेत जोतने के लिए आया था। लेकिन रात में 2 एकड़ की हुई जुताई करने से पहले ही दूसरा पक्ष गुस्से में था और दूसरे पक्ष ने खेत में लोगों को इकट्ठा किया हुआ था। दोनों पिता-पुत्र वहां पर पहुंचे ही थे कि दोनों में पहले जमकर बहस हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। इतने में दूसरे पक्ष ने हथियार निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें दिलबाग सिंह और उनके बेटे जसविंदर की मौत हो गई। दूसरे पक्ष के एक भी व्यक्ति सतविंदर सिंह की भी मौत हो गई। इसके अलावा घायल हरप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह को राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हत्या करने वालों की तलाश में रेड शुरू कर दी गई है।

30 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा था विवाद : करीब 30 एकड़ जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी के चलते दोनों के बीच खूनी झड़प हो गई। दोनों ने पक्षों में बातचीत के लिए समय तय किया हुया था बातचीत के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने गोलियां चला दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
पंचायती तौर पर हुआ था दोनों पक्षों का फैसला, जांच जारी : डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर जमीनी विवाद चल रहा है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की गई है। जिसके बाद वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंच गए थे। घटना में एक पक्ष के पिता पुत्र और दूसरे पक्ष में एक व्यक्ति की मौत हुई है। कुल कितनी गोलियां चली, इस पर जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान : ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई ….पाक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सम्बन्धी केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पूर्व सांसद खन्ना ने लिखा पत्र

होशियारपुर, 6 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पकिस्तान के सिंध प्रान्त के कोटरी में सड़क के किनारे एक ढाबे पर खाना खाने के चलते हिन्दू युवक की पिटाई सम्बन्धी समाचार पर...
article-image
पंजाब

पंजाब ओबीसी सैल काग्रेस के  चेयरमैन ने आर.पी बट्टू के निधन पर शोक व्यकत किया

नंगल,भास्कर न्यूज: पंजाब ओबीसी सैल काग्रेस के वाइस चेयरमैन गुरविंदर पाल सिंह बिल्ला ने पार्षद आरपी बट्टू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके पुत्र पवन बट्टू एवं परिवार के साथ  संवेदना व्यक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

थ्यूलियम लेजर प्रोस्टेट, किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका: डॉ. मनोज शर्मा

होशियारपुर, 9 जुलाई: “थ्यूलियम लेजर आजकल प्रोस्टेट और किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका है। थ्यूलियम लेजर किसी भी आकार के अवरोधक प्रोस्टेट और मूत्र पथरी के इलाज के लिए एक एनर्जी कुशल और मिनिमली इनवेसिव तकनीक है। बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया उम्रदराज़ पुरुषों की सबसे आम मूत्र संबंधी समस्या है, जो असुविधा और दर्द के साथ मूत्र प्रवाह में गंभीर रुकावट के रूप...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने भारत रत्न डा. बी.आर. अंबेदकर भवन के नवीनीकरण के कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 19 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार संविधान निर्माता डा. बी.आर. अंबेदकर जी के पद चिन्हों पर चलते...
Translate »
error: Content is protected !!