गोलीकांड के आरोपी को सड़क पर पुलिस के सामने ही कुल्हाड़ी से काट डाला : वीडियो आया सामने, हाईवे पर मच गया हड़कंप

by

बिलासपुर :   कुल्हाड़ी से गोलीकांड के आरोपी को पुलिस के समक्ष ही काट दिया।  उक्त घटना की वीडियो भी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और उधर, आरोपी फरार हो गए,  मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला का है ।

फिलहाल, घायल की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने पुष्टि की है।।जानकारी के अनुसार, बुधवार को यह सनसनीखेज वारदात कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास हुई. वारदात के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और ऐसे में हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें किसी का खौफ नहीं था।

बताया जा रहा है कि जिस युवक पर हमला हुआ है वो सन्नी गिल है और लुधियाना का रहने वाला है. उस पर 2024 में बिलासपुर कोर्ट परिसर से कुछ दूरी पर युवक पर गोली चलाने का आरोप था और इसी रंजिश में माना जा रहा है कि हमला हुआ है. हालाकि, पुलिस ने अभी तक हमले के पीछे के कारणों या दोनों घटनाओं के संबंध को लेकर बयान जारी नहीं किया है।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है. घटना के दौरान पुलिस के दो जवान भी मौके पर नजर आ रहे हैं. बताया यह भी जा रहा है कि सन्नी आज पेशी के लिए जा रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी बिलासपुर नंबर की कार में सवार थे।

वीडियो आया सामने घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो कि हाईवे पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर बनाया गया है और शख्स कहता दिख कर रहा है कि इंसानियत खत्म हो चुकी है. मौके पर दो पुलिस वाले भी हैं और शख्स को कुल्हाड़ी से काट दिया गया और वह अधमरा हो गया है. इस दौरान शख्स गाड़ी का नंबर भी बताता है।

घायल से की बातचीत :  मौके पर वीडियो बना रहे शख्स ने घायल से बात की और बताया कि वह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। इस दौरान युवक खून से लथपथ नजर आया और उसके टागों पर ज्यादा वार किए गए थे। हालांकि, वीडियो बनाने वाले शख्स ने जब घायल से बात की तो वह होश में था और सिर हिलाता नजर आया।

2024 में बिलासपुर कोर्ट में चली थी गोली : बता दे कि बिलासपुर कोर्ट में 2024 में एक गोलीकांड हुआ था, जिसमें लड़ाई झगड़े के आरोपी पर गोलियां चलाई थी और इस गोलीकांड में हिमाचल के एक पूर्व विधायक के बेटे का नाम भी आया था और उसकी गिरफ्तारी हुई थी. तभी से रंजिश चल रही है और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर भी गोलियां चल चुकी हैं. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या इन घटनाओं का मौजूदा हमले से कोई कनेक्शन है या नहीं. उधर, लगातार ऐसे मामले से हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दोनों जवान तत्काल प्रभाव से निलंबित : पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि ‘मंडी भराड़ी में हुए हमले के मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिस जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 36 राज्यों-यूटी में बदले प्रभारी : पंजाब में अब पूनिया के साथ सहप्रभारी सचदेवा और अलका गुर्जर, हिमाचल प्रदेश का प्रभारी श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह सह-प्रभारी होंगी

स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी गई नई दिल्ली, 23 सितंबर। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुला दरबार लगाकर पूर्व सांसद खन्ना ने सुनी लोगों की समस्याएं : प्रदेश में अपराध आप सरकार के नियंत्रण से बाहर : खन्ना

होशियारपुर 22  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में अपराध आप सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चूका है। उक्त विचार खन्ना ने खुला दरबार लगाकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल सरकार को एक और झटका : अस्‍पताल में नए ब्‍लॉक का निर्माण में 670 करोड़ रुपये ज्‍यादा खर्च हो गए – एलजी ने सीवीसी को जांच सौंपते हुए पूछा क‍ि इतने ज्‍यादा पैसे आख‍िर क्‍यों लग गए

नई दिल्‍ली, अर‍व‍िंंद केजरीवाल सरकार को एक और झटका देते हुए दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने लोक नायक अस्पताल में हुए निर्माण की जांच का आदेश दिया है। अस्‍पताल में एक नए ब्‍लॉक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

श्वेता तिवारी ने अभिजीत दीपके से तीखा किया सवाल : पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर कब रिजाइन देंगे….अब आप वहां पर कब प्रोटेस्ट करने वाले हो कॉकरोच जनता पार्टी

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और हजारों स्टूडेंट्स के आगे सरकार को आखिर झुकना पड़ा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से ही जंतर...
Translate »
error: Content is protected !!