गौशाला दसूहा में शहीद उधम सिंह जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  गौशाला दसूहा में बाऊ अरुण कुमार जी के नेतृत्व में शहीद उधम सिंह जी का शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी शहीद उधम सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेकर भारत की आज़ादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी।

कार्यक्रम में दसूया के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री बिंदु घुम्मन जी, एमआरसी ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री मुकेश रंजन जी, और विजय मॉल दसूया के प्रबंध निदेशक श्री विजय शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार, मार्केट कमेटी दसूया के चेयरमैन कंवलप्रीत सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रिंका ठाकुर, वरिष्ठ नेता सोनू खालसा जी, श्री सबी बाजवा, सरपंच रविंदर घुम्मन सहित अनेक गणमान्य अतिथि व सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री मुकेश रंजन जी ने कहा कि “शहीद उधम सिंह न केवल एक क्रांतिकारी थे, बल्कि न्याय और आत्मगौरव के प्रतीक भी थे। उनका बलिदान हमें यह सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना हर भारतीय का कर्तव्य है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्रसेवा में योगदान देना चाहिए।”

सभी ने शहीद उधम सिंह जी की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को युगों तक याद रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रद्धा और अनुशासन के साथ किया गया, जिससे वातावरण में देशभक्ति की भावना और भी प्रबल हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज : एफएईआर में दो फायर लिखे तो बरामदगी में तीन खोल दिखाए बरामद …एसएचओ ने कहा तीन खोल कैसे लिखे गए पता नहीं

गढ़शंकर। गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर स्थित अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शिक्षिका के साथ छात्र के लिप लॉक का वीडियो वायरल

नारनौल । हरियाणा के नारनौल स्थित एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक छात्र ने अपनी महिला शिक्षिका के साथ लिप लॉक करते हुए एक वीडियो बनाया...
article-image
पंजाब

जैम, जैली व आचार बनाने का नि:शुल्क कोर्स के लिए नौजवान करे आवेदन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिला ब्यूरो आफ रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण होशियारपुर की ओर से शहरी क्षेत्र के लडक़े, लड़कियों(कम से कम दसवीं पास व आयु...
article-image
पंजाब

88 एकड़ जमीन से छुड़वाए अवैध कब्जे : गांव मैहंदीपुर व ठठियाला में प्रशासन ने

वन विभाग की जमीन पर काबिज लोगों पर कार्रवाई रहेगी जारी – सतिंदर सिंह नवांशहर/बलाचौर। जंगलात व खुराक सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारू चक्क के आदेशों पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जाधारकों...
Translate »
error: Content is protected !!