गौ मांस मामले में 295a,120b धारा जोड़ी जाये: आशुतोष 

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भगवान परशुराम सेना एवम शिव सेना हिन्दोस्तान द्वारा पंजाब में लगातार हो रही गौहत्या और गौमांस तस्करी की घटनाओ पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया गया । प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि हाल ही में प्रदेश में कई जगहों पर गौमांस पकड़ा गया है। मोहल्ला भीम नगर में भारी मात्रा में गौ मांस मिला जो तस्करी की ओर इशारा कर रहा है हो सकता है इस के पीछे भी रोहिंग्या मुसलमान होने की संभावना है क्यूँ की होशियारपुर में बाहरी मुसलमान बहुत बस चुका है अभी होशियारपुर में गौ मास बहुत भारी मात्रा में मिल रहा है।परंतु आम आदमी सरकार एवम प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करने की बजाये लीपापोती कर ठंडे बस्ते में डालने में दिख रही है यहाँ तक कि जनता के आक्रोश को देखते हुये भी टेस्ट रिपोर्ट तत्कालीन आ जानी चाहिये थी वहीं अभी तक ना तो टेस्ट रिपोर्ट आई है और ना ही प्रशासन ने गौ मांस से संबंधित तस्करों पर कोई नकेल डालने के लिये कदम उठाये हैं। शिव सेना हिन्दोस्तान प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर राणा ने कहा कि यहां तक कि पंजाब में आए दिन गौहत्या और बेअदबी की घटनाएँ हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की सरकार केवल दिखावा करती नज़र आ रही है। दावा किया गया था कि आस्थाओं से खिलवाड़ को रोकने के लिए बेअदबी समिति बनाई गई है, जिसमें होशियारपुर के विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा सदस्य हैं, लेकिन दुःख की बात है कि ऐसे गंभीर मामलों पर जिंपा हमेशा चुप्पी साधे रहते हैं उनका तो यह मानना है कि अपना काम बनता भाड़ में जाये जनता  यहाँ तक कि मंत्री पद छीने जाने के बाद भी जिम्मपा में कोई फर्क़ नहीं दिखा की ।आने वाले दिनों में उन्हें इस चुप्पी का परिणाम भुगतना पड़ेगा।शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद गौ माँस आये दिन पकड़ा जा रहा है अभी अभी फगवाड़ा के एक ढाबे में बेसमेंट से गौमांस बरामद हुआ।अमृतसर (चाटीविंड क्षेत्र) से 165 पेटियाँ गौमांस के साथ बरामद हुईं, जालंधर में गौमांस की पैकिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ, जहाँ कई टन मांस बरामद हुआ और 12 रोहिंग्या मुसलमान गिरफ्तार हुए।फरीदकोट में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया, जिसमें 18 गायें थीं और दो तस्कर गिरफ्तार हुए।

होशियारपुर (टांडा उड़मुड़) में सरकार बनने के तुरंत बाद खेतों के पास 20 मृत गायें मिली थीं, जिनके सिर काटे गए थे और धड़ अलग पड़े थे। यहा तक कि आम आदमी पार्टी के इशारे पर प्रशासन द्वारा हिन्दू संगठनों द्वारा गौ हत्या के विरुद्ध प्रदर्शन करने पर पर्चे दर्ज कर हिन्दू नेताओं को दबाने की कोशिश की गई। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से लगातार हिन्दू संगठनों और नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। सच की आवाज़ उठाने वाले कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज कर उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है।अनेकों नेताओं को झूठे मामलों में फँसाया गया। यह सब केवल इसलिए किया जा रहा है ताकि आन्दोलन और विरोध की आवाज़ को दबाया जा सके।यह घटनाएँ आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामी और लापरवाही को उजागर करती हैं।प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिन्दू नेताओं पर हमले हुए हैं, कई नेताओं को गोलियों से शहीद होना पड़ा और  प्रदेश में गौमाता की रक्षा के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन धरातल पर स्थिति बेहद भयावह है।इसलिए शीघ्र ही एक सशक्त आंदोलन शुरू किया जायेगा, ताकि सरकार को कठोर कदम उठाने पर मजबूर किया जा सके और पंजाब की धरती पर गौहत्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। शर्मा सहित राजिंदर राणा ने प्रशासन से माँग की कि भीम नगर गौ मांस मामले में 295a,120b धारा जोड़ी जाये और इस के पीछे कोन कोन सी ताकतें हैं उनका पर्दा फ़ाश किया जाये जल्द ही प्रशासन को माँग पत्र भी सौंपा जायेगा।इस अवसर पर दीपक नागी, आशीष ठाकुर, अशोक कुमार, वरिन्द्र शर्मा, शामा, प्रदीप हांडा,रिकी,अर्जुन पंडित आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस ने कहा- 3 दिन में जवाब दें : नवजोत सिद्धू के करीबी मीडिया संयोजक शैरी रियाड़ को पार्टी की सभी गतिविधियों से मुक्त कर करते हुए

चंडीगढ़ : नवजोत सिंह सिद्धू और प्रताप सिंह बाजवा के बीच चल रही जुबानी जंग में यूथ कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए यूथ कांग्रेस ने सिद्धू के करीबी मीडिया संयोजक मनसिमरत सिंह उर्फ...
article-image
पंजाब

No stone will be left

Deputy Commissioner along with officials visited Takhani causeway, Bassi Wahid, Mahingrowal Choa and Bhagowal causeway and inspected the flood protection works – Said, concrete steps should be taken immediately for the safety of the...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर में होशियारपुर रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खंभों की तारों की हालत खस्ता, जोड़ नंगे, कई पोल टेढ़े, नगर काउंसिल द्वारा ध्यान नहीं दे रही : धीमान

विभागीय अनुशासनहीनता के कारण हर काम शिकायत करने पर ही देखा जाता है: धीमान गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में होशियारपुर रोड पर डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों के नंगे तारों के जोड़, सड़क में...
article-image
पंजाब

MLA Bram Shanker Jimpa starts

Distributed ration kits to beneficiaries in ward number 21 & 26 Says scheme a historic welfare endeavour of Bhagwant Mann Government 40 lakh families across Punjab to be benefitted Hoshia rpur/May 22/Daljeet Ajnoha :  MLA...
Translate »
error: Content is protected !!