ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान की दस्तक, अभियान को लेकर रामपुर पंचायत सड़क पर उतरी

by
ऊना 2 फरवरी: क्षेत्रीय परिवहन विभाग की तरफ से छेड़े गए सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच की अगुवाई में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन विभाग की टीम के साथ ऊना जनहित मोर्चा व रामपुर पंचायत सड़कों पर उतरी और वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी प्रदान की गई। सड़कें दुर्घटना मुक्त हो, इसका चालकों को संकल्प दिलाया गया।
आरटीओ ऊना आरसी कटोच ने कहा कि रात के समय सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए वाहनों को रिफ्लेक्टर से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रात के समय कई वाहन चालकों को अपने से आगे चल रहे या सड़कों के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली ध्यान में नहीं आते हैं जिसके चलते वह सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। यदि ऐसे ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं तो वाहन चालकों को दूर से ही इन वाहनों का पता चल जाएगा और वह किसी भी हादसे का शिकार होने से बच जाएंगे। इसके अलावा बिना हेलमेट सड़कों पर दौड़ रहे दो पहिया वाहन चालकों को भी रोककर फूल भेंट किए गए। साथ ही साथ उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। ऐसे वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि यदि अब भी उन्होंने ट्रैफिक रूल्स का पालन करना सुनिश्चित न किया था उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।
इस अवसर पर ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार डा. सुभाष शर्मा व अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि ट्रेक्टर, ट्राली व टिप्पर जिनके पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, उन सब पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात्रि के समय ऐसे वाहनों से कोई दुर्घटना न हो। वर्तमान समय में भारत में पूरी दुनिया का मात्र एक प्रतिशत वाहन है, जबकि सड़क हादसे 10 प्रतिशत वार्षिक हो रहे हैं। पांच लाख दुर्घटनाएं व डेढ़ लाख अकाल मृत्यु का ग्रास बनते हैं। इनमें 29 प्रतिशत मौतें बिना हेल्मेट व 16 प्रतिशत मौतें सीट बेल्ट न लगे के कारण होती है।
इस अवसर पर एआरटीओ राजेश कौशल, ट्रैफिक इंचार्ज भगवान दास, श्री राम लाल कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला, रामपुर के पूर्व उपप्रधान राजेश जेशू, उपप्रधान रविंद्र बब्बू, परमजीत, हरदीप सिंह, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, लखवीर लक्की, हरविंद्र लक्की, शिव सांभर, संदीप कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों व कार्यक्रमों का औचक निरीक्षण किया, कोविड नियम न मानने वालों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

उपायुक्त राघव शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जारी किए थे निरीक्षण करने के निर्देश ऊना  – जिला ऊना में कोविड नियम न मानने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ऊना सख्ती के साथ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

इण्डो-तिब्बतन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के हिमालयन फेस्टिवल में की शिरकत : एक साझा सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं भारत और तिब्बती समुदाय: आर.एस बाली

एक साझा सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं भारत और तिब्बती समुदाय: आर.एस ई लामा की शिक्षाओं पर चलते हुए इस मैत्री को और आगे लेकर जाएंगे धर्मशाला, 10 दिसंबर। भारत और तिब्बत एक साझी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा का किया शुभारंभ ….पारदर्शिता और सुरक्षा की जाएगी सुनिश्चित : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के अंतर्राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) टूटीकंडी से राज्य के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इस सुविधा के अंतर्गत यात्री आईएसबीटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विस क्षेत्र को 31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

एएम नाथ। नालागढ़: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने मित्तियां, बेहली, खल्लर व...
Translate »
error: Content is protected !!