ग्रामीण पैदावार को संजीवनी देगी औषधीय खेती: डीसी

by
औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित
ऊना, 6 फरवरी: जिला ऊना में औषधीय पौधों की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी कर अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में उप निदेशक कृषि, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, पीओ डीआरडीए, ईसपुर अस्पताल के एसएएमओ डॉ. नरेश शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी, विषेशज्ञ तथा स्वयंसेवी संगठनों को शामिल किया है।
उपायुक्त ने बताया कि देश में औषधीय पौधों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला के ग्रामीण किसानों को इस खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औषधीय पैदावार जिला के ग्रामीण किसानों के लिए वास्तव में संजीवनी साबित होगी। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए यह लाभादायक खेती साबित होगी क्योंकि इन्हें बंदर व जंगली जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, जिसके चलते खेती छोड़ चुके किसान दोबारा खेती-बाड़ी के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में जिला कांगड़ा के देहरा व प्रागपुर में पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया जा रहा है।
समिति के कार्य
समिति द्वारा जिला के उन संभावित क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां औषधीय पौधों की पैदावार की जा सके। कृषि अनुकूल जलवायु परिस्थितियों के अनुसार उगाए जाने वाले पौधों की पहचान करेगी। मार्किटिंग के लिए एजेंसियों के साथ समन्वय के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों व विपणन चैनलों की भी पहचान करेगी। किसानों को तकनीक व फसल प्रबन्धन बारे जागरुक करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी 3 ड्रोन व 540 ग्राम हेरोइन की बरामद

चंडीगढ़, 17 नवंबर :  सीमा पार से होने वाली ड्रोन घुसपैठ को असफल बनाते हुए बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन व हेरोइन की खेप बरामद की है।  बीएसएफ प्रवक्ता ने रविवार सुबह बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग सभागार में पहले दिन ‘द बियर’ और ‘खाली पेट’ का हुआ सफल मंचन : नलवाड़ी मेला के अवसर पर आयोजित नाट्य उत्सव का तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। बिलासपुर, 18 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर नाट्य उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 हजार डीओ नोट पहुंचे : आवश्यक आवेदनों पर ही विचार का फैसला

एएम नाथ। शिमला : शिक्षकों के तबादलो को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय में तबादलों से संबंधित 18 हजार डीओ नोट पहुंच गए हैं। मंत्रियों, विधायकों से आवेदन मंजूर करवाकर शिक्षकों ने तबादलों के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए तैयार : राज्यों को अब लेना होगा फैसला

नई दिल्ली : निर्मल सीतारमण ने कल राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ 53वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक की।  इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इनमें कई सेवाओं एवं उत्पादों पर जीएसटी भी...
Translate »
error: Content is protected !!