ग्रामीण पैदावार को संजीवनी देगी औषधीय खेती: डीसी

by
औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित
ऊना, 6 फरवरी: जिला ऊना में औषधीय पौधों की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी कर अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में उप निदेशक कृषि, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, पीओ डीआरडीए, ईसपुर अस्पताल के एसएएमओ डॉ. नरेश शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी, विषेशज्ञ तथा स्वयंसेवी संगठनों को शामिल किया है।
उपायुक्त ने बताया कि देश में औषधीय पौधों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला के ग्रामीण किसानों को इस खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औषधीय पैदावार जिला के ग्रामीण किसानों के लिए वास्तव में संजीवनी साबित होगी। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए यह लाभादायक खेती साबित होगी क्योंकि इन्हें बंदर व जंगली जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, जिसके चलते खेती छोड़ चुके किसान दोबारा खेती-बाड़ी के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में जिला कांगड़ा के देहरा व प्रागपुर में पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया जा रहा है।
समिति के कार्य
समिति द्वारा जिला के उन संभावित क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां औषधीय पौधों की पैदावार की जा सके। कृषि अनुकूल जलवायु परिस्थितियों के अनुसार उगाए जाने वाले पौधों की पहचान करेगी। मार्किटिंग के लिए एजेंसियों के साथ समन्वय के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों व विपणन चैनलों की भी पहचान करेगी। किसानों को तकनीक व फसल प्रबन्धन बारे जागरुक करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने भाजपा सरकार के फैसलों पर उठाए सवाल : 5 हजार बीघा जमीन एक रुपये में देने से लेकर हिमकेयर घोटाले तक लगाए आरोप

सीएम बोले- पिछली सरकार ने उद्योगपतियों को 99 साल की लीज पर दी जमीन, हिमकेयर में पुरुषों की बच्चेदानी और महिलाओं के टेस्टिकल्स के ऑपरेशन के बिल तक दिखाए; सरकार लाएगी श्वेत पत्र एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पर्यटकों ने स्थानीय युवतियों का किया पीछा : लोगों के रोकने पर धारदार हथियार से किया हमला, 2 गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल ।  पंजाब के पर्यटकों पर स्थानीय युवतियों का पीछा करने पर जब उनको स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की तो पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा सूरियां के पौंग क्षेत्र को बनाया जाएगा खूबसूरत पर्यटन स्थल : कृषि मंत्री

पीएमजीएसवाई-III के तहत सड़क सुधारीकरण पर खर्च होंगे 76 करोड़ रुपए -कृषि मंत्री ने नगरोटा सूरियां में सुनी जनसमस्याएं नगरोटा सूरियां,23 अक्तूबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु शाहपुर में विद्यालय प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता, विद्यार्थियों को दी पर्यावरण व तकनीकी जागरूकता की प्रेरणा

एएम नाथ।  शाहपुर, 8 जुलाई।  विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!