शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु शाहपुर में विद्यालय प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता, विद्यार्थियों को दी पर्यावरण व तकनीकी जागरूकता की प्रेरणा

by
एएम नाथ।  शाहपुर, 8 जुलाई।  विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज उपयुक्त प्रौद्योगिकी संस्थान (एटीसी) शाहपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने की।
बैठक के दौरान विधायक पठानिया ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की और विद्यालय प्रमुखों से सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि सरकारी स्कूलों में आमजन की सहभागिता से बच्चों की एनरोलमेंट बढ़ाने के सार्थक प्रयास करें ।
मानसून के दृष्टिगत पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए विधायक ने सभी विद्यालयों में पौधारोपण अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एक मेगा पौधारोपण कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को भी सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा।
बैठक के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के प्रधानाचार्य बलजीत ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के 21 टॉपर छात्रों, जिन्होंने केमिस्ट्री विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, को एटीसी शाहपुर के सौजन्य से एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए एसटीपी प्लांट गमरू और एचपीपीसीबी लैब दाढ़ी के लिए रवाना किया गया।
विधायक केवल पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण प्रबंधन, जल शोधन एवं प्रयोगशालाओं में होने वाले कार्यों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा।
इससे पूर्व, विधायक पठानिया ने एटीसी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बैठक में एटीसी प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, शाहपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष उषा शर्मा ,उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, प्रधानाचार्य शमशेर भारती ,अनिल जरियाल सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार करोड़ के गबन का मामला : सहकारी बैंक जांच सीबीआई से कराएगा , सहायक प्रबंधक ने फर्जी ऋण खाते खोलकर किया था गबन

एएम नाथ। सिरमौर : सिरमौर जिले की नौहराधार शाखा में हुए चार करोड़ के गबन की जांच राज्य सहकारी बैंक ने सीबीआई से करवाने का फैसला किया है। बैंक प्रबंधन ने जांच के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरवासड़ा से पैराग्लाइडिंग के लिए पायलटों ने की रैकी, उड़ान के लिए उपयुक्त पाई जगह

ऊना – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा से रायपुर मैदान के लिए पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशने के लिए 5 पायलटों की टीम ने रैकी की। इस दौरान उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी : शराब ठेके होंगे नीलाम, ठेकों पर 5 लीटर क्षमता की केग बीयर जाएगीबेची

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में राज्य में आबकारी नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट में वर्ष 2023-24 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मास्टर-मास्टरनी नौकरी से बर्खास्त – स्कूल में रंगरलियां मनाने वाले… जांच में हुआ बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल के अश्लीलता फैलाने वाले वीडियो के मामले में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक और...
Translate »
error: Content is protected !!