ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने चंगर में बांटे फ्री गैस कनेक्शन

by

ऊना 18 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंगर में 32 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए। लाभार्थियों में चंगर, हंडोला तथा जगातखाना के पात्र परिवार शामिल रहे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत अब तक पूरे प्रदेश में 3.23 लाख परिवारों को निशुल्क गैस प्रदान किए हैं, जबकि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत 1.36 लाख परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन दिए गए हैं। कंवर ने कहा कि वर्ष 2019 में हिमाचल प्रदेश देश का पहला चूल्हा धुंआमुक्त राज्य घोषित किया गया है, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध हुई है और महिलाओं को चूल्हे के धुएं से स्वास्थ्य से पड़ने वाले विपरीत प्रभाव से भी मुक्ति मिली है, जिससे महिला सशक्तिकरण को नया आयाम मिला है।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा नेता अमृतलाल भारद्वाज तथा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से 11 सितंबर तक होगी आयोजित : सरकार इस बार श्री मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को हेली टैक्सी सुविधा चंबा से उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत – विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

श्री मणिमहेश यात्रा की अग्रिम तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित ,    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा की अग्रिम तैयारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी जीवन से ही खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से रहें दूर : किशोरी लाल

सीपीएस ने की रा.व.मा.पा. दयोल व रा.मा.पा. भिरड़ी में खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता बैजनाथ, 16 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्य अतिथि : पहली दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना में होगा आयोजन

रोहित राणा ।  ऊना, 20 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह मेला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के 3 युवक शिमला में गए पकड़े : बिना लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने पंजाब के 3 युवकों से गैर लाइसेंसी पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर...
Translate »
error: Content is protected !!